सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के निर्देशन पर बीएमओ डॉ एमएम रजा के नेतृत्व में सीएचसी नवागढ़ के रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्त संग्रह

सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के निर्देशन पर बीएमओ डॉ एमएम रजा के नेतृत्व में सीएचसी नवागढ़ के रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्त संग्रह 

रक्तदान जागरूकता लाने बीएमओ डॉ एमएम रजा के साथ डॉक्टर ने भी किया रक्तदान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 1अक्तूबर 2025 - स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा द्वारा सेवा पखवाड़ा, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही सघन प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर, महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं। 
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में 1अक्टूबर को सेवा पखवाड़ा, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के उपलक्ष में जिला बेमेतरा के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के निर्देश में रखा गया। इस रक्तदान शिविर में 16 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ। 

बीएमओ व डॉक्टरों ने रक्तदान कर किया जागरूक - सीएचसी नवागढ़ के रक्तदान शिविर को सफल बनाने व लोगों में रक्तदान जागरूकता लाने बीएमओ डॉ एमएम रजा के साथ डॉक्टरो डॉ विकास कुमार पाण्डेय, डॉ क्षितिज शुक्ला, डॉ लवनीश कुमार, डॉ धीरेंद्र सिन्हा के द्वारा भी रक्तदान कर आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। 
 
      सीएचसी नवागढ़ के इस रक्तदान शिविर में बीपीएम नवागढ़ चंद्र कुमार देवांगन, सुनील, अंबालिका, प्रतीक, हुलेश्वरी, उमरे आदि सीएचसी स्टॉफ सक्रिय हो कर कार्य किया। इस रक्तदान शिविर में आमजन सभी सम्माननीयगण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक से पैथोलॉजिस्ट डॉ पीआर पोपटानी, विजय कुमार दौरे एमएलटी, भूपेंद्र कुर्रे एमएलटी, धन्नू वर्मा एमएलटी, श्रीमती कुलेश्वरी साहू ब्लड काउंसलर, हरिशंकर एमएलटी, विनेश्वर जायसवाल एड्स नियंत्रण कार्यक्रम एसटीआईं काउंसलर, राम चरण वाहन चालक, सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा। जीवन दीप समिति से आकाश दीवान, संतोष देवांगन, संपत साहू के द्वारा सभी रक्तदाताओ को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मनित किया गया। जिला अस्पताल बेमेतरा के द्वारा सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया गया।