जय मां दुर्गा उत्सव समिति मटिया (बेरला) द्वारा 151 कन्याओं की पूजा अर्चना व भोज कराकर लिया आशीर्वाद

जय मां दुर्गा उत्सव समिति मटिया (बेरला) द्वारा 151 कन्याओं की पूजा अर्चना व भोज कराकर लिया आशीर्वाद  

बाना सांग रायपुर व विशेष जस गीत झांकी का आयोजन 3 अक्टूबर को 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/बेरला - आस्था का महापर्व नवरात्र के अंतिम दिन मटिया (बारगांव) में मां के सि‌द्धिदात्री स्वरूप का पूजन दुर्गा पूजा पंडाल, देवी मंदिरों और घरों में विधिवत रूप से किया गया। जय मां दुर्गा उत्सव समिति मटिया ने देवी का स्वरूप 151 कन्याओं को पूजन कर भोज कराया। 
     बेटियों को देवी का स्वरूप मान कर 151 कन्याओं को भोज कराया। इस दौरान समिति के युवाओं ने कार्यक्रम से पहले इन बेटियों के पैर को धोकर पूजा अर्चना की गई। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जिसका समापन दोपहर एक बजे हुए। 
बेटियों को पढ़ाई के प्रति किया प्रेरित, मौके पर बांटे पुस्तकें - समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि कन्या भोज को लेकर समिति का विशेष सहयोग मिला है। बेटी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मौके पर निःशुल्क पुस्तक, कॉपी, पेन भी बांटे गए। मुकेश यादव ने बताया कि बेटी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेटी को पढ़ाई के लिए किसी भी प्रकार की जरूरत होगी, तो निश्चित तौर पर समिति उनकी मदद करेगी। 

कन्या पूजन से घर में आती है सुख, शांति और समृद्धि - ज्योतिष आचार्य बोसेन्द्र पांडेय ने कन्या पूजन के दौरान 3 से 10 वर्ष की 9 कन्याओं और 1 बालक को देवी दुर्गा का स्वरूप मानकर घर बुलाया। उन सभी कन्याओं के पैर धोए, उन्हें तिलक लगाया और फिर हलवा-पूड़ी व भोजन कराए। इसके बाद उन्हें उपहार और दक्षिणा दी गई और अंत में उनका आशीर्वाद लिया। उनका कहना है कि कन्या पूजन से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है, साथ ही मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस पूजन से दरिद्रता दूर होने, धन लाभ, आरोग्य प्राप्ति, ज्ञान-विजय, शत्रुओं का नाश और समस्त विघ्नों से मुक्ति जैसे लाभ मिलते हैं।

बाना सांग व विशेष जस गीत झांकी की कल होगा आयोजन - समिति के नारद यादव ने बताया कि जय मां दुर्गा उत्सव समिति मटिया द्वारा 3 अक्टूबर सुबह 9 बजे बाना सांग रायपुर वाला व विशेष जस गीत झांकी की प्रस्तुति की जाएगी। बाना सांग व विशेष जस झांकी के कुल 80 सदस्य अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। पिछले वर्ष भी बाना सांग की प्रस्तुति की थी, जिसे गांव के लोगों ने खूब सराहा।    

  आयोजन को सफल बनाने समिति के संरक्षक रजीताभ मिश्रा, फत्ते साहू, मुकेश यादव, सोनू वर्मा, सागर वर्मा, श्रीराम साहू, तुलसी साहू, बोसेन्द्र पांडेय, लवकुश साहू, नारद यादव, बिट्टू यादव, सुमित यादव, चुम्मन निषाद, राजेश निषाद, अखिलेश वर्मा, सूरज वर्मा, निखिल, सनत साहू, सुंदर साहू, यशवंत यादव सहित पदाधिकारी जुटे हुए हैं।