जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की करेंगे समीक्षा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 10 अक्टूबर 2025 - छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू राम निषाद 15 सितंबर को जिले के एक दिवसीय पर रहेंगे। श्री निषाद के साथ आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांती वर्मा, सचिव संकल्प साहू, सहायक अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनीता डेका लटे साथ में रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे कवर्धा जिला से प्रस्थान कर 10:15 बजे जिला बेमेतरा आएंगे। वे यहां 10:30 बजे सर्किट हाउस बेमेतरा में पिछड़ा आयोग के जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करेंगे। दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। अध्यक्ष श्री निषाद दोपहर 3 बजे मिडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।