विश्व दृष्टि दिवस पर चिल्फी (साजा) स्कूल में नेत्र शिविर का आयोजन

विश्व दृष्टि दिवस पर चिल्फी (साजा) स्कूल में नेत्र शिविर का आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चिल्फी में 9 अक्टूबर 2025 को विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा से वरिष्ठ सहायक नेत्र चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार बघेल, ख़म्हरिया से सहायक नेत्र चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार साहू तथा देवकर से वरिष्ठ सहायक नेत्र चिकित्सा अधिकारी एनसी देशमुख के द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। साथ ही नेत्र सुरक्षा के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिस बच्चे को चश्मा लग रहा है, उसे नियमित रूप से चश्मा लगाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिल्फी के प्रधान पाठक रोहित कुमार सोनवानी, हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य एसके मार्कण्डेय, शिक्षक हिरदेराम, नरेंद्र साहू, श्रीमती हेमलता कोमा, लिलार सिंह ध्रुव, एके देवांगन, सीएल वर्मा, एम भगत एवं संकुल समन्वयक जितेंद्र कुमार बघेल उपस्थित रहे।