एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर 12 वाहन चालको से ली गई 27400 रु समन शुल्क

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर 12 वाहन चालको से ली गई 27400 रु समन शुल्क  

ओवरलोडिंग वाहन पर यातायात पुलिस ने 01 प्रकरण में ली 24 हजार रु समन शुल्क  

नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) और रूट परमिट को रद्द करने संबंधित कार्यालय को भेजी जाएगी प्रतिवेदन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 10 अक्टूबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
       इस अभियान के अंतर्गत ओवरलोडिंग, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
           इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग वाहन पर कार्रवाई कर 01 प्रकरण में 24 हजार रूपये समन शुल्क लिया गया है। इसके अलावा 11 चालान में 11 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कुल 12 प्रकरण में 27400 रूपये समन शुल्क लिया गया। इस कार्यवाही में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, प्रधान आरक्षक दौलत राम वर्मा, पुना राजपूत सहित उनकी टीम शामिल रहे। 
        यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो ने बताया कि यातायात पुलिस वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी या सामान भरकर चलने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है और कुछ मामलों में आवश्यकतानुसार वाहन जब्त किए जा रहे हैं। कई बार समझाईश के बाद भी नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) और रूट परमिट को रद्द करने संबंधित कार्यालय को प्रतिवेदन भेजी जाएगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यात्रियों की जान बचाना है, क्योंकि ओवरलोडिंग सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।  
   यातायात बेमेतरा ने आम नागरिकों से अपील की है कि दो पहिया वाहन हो या चारपहिया वाहन या उससे बडी वाहन हो कोई भी गाडी को सीमित गति से चलाया जाय ताकि कोई घटना घटने के पहले ही वाहन को नियंत्रित किया जा सके और घटना को टाला जाये, साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चलने और हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील किया गया। 
  साथ ही आमजनों को अपील करते कहा गया कि सड़क में अगर कोई दुर्घटना होती है और इस घटना में व्यक्ति घायल हो तो उसे हर इंसान को चाहिए कि वे अपनी इंसानियत का परिचय देते हुए घायल को अस्पताल तक पहुचाये या एंबुलेंस को सूचित करें। सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने में घबरायें नहीं। मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस या अस्पताल द्वारा परेशान नहीं किया जायेगा। 
     बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।