एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर मोटर व्हीकल एक्ट में 12 वाहन चालको से ली गई 3600 रु समन शुल्क

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर मोटर व्हीकल एक्ट में 12 वाहन चालको से ली गई 3600 रु समन शुल्क  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 05 अक्टुबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से यातायात सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
      इसी क्रम में 04 अक्टुबर 2025 को थाना बेमेतरा 02 चालान में 02 वाहन, थाना परपोडी 05 चालान में 05 वाहन, यातायात बेमेतरा 05 चालान में 05 वाहन चालक, कुल 12 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 12 प्रकरण में 3600 रूपये समन शुल्क लिया गया।  

बेमेतरा पुलिस की अपील - बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही हैं।