एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर देवरबीजा पुलिस ने सिरसा के ग्रामवासियों को साइबर फ्राड, फर्जी काल, ठगी के संबंध में किया जागरूक

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर देवरबीजा पुलिस ने सिरसा के ग्रामवासियों को साइबर फ्राड, फर्जी काल, ठगी के संबंध में किया जागरूक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 10 अक्टबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, स्कुल, कॉलेजों में बालक/बालिकाओ/महिलाओं की सुरक्षा, नशा मुक्ति के खिलाफ एवं सायबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चो संबंधित अपराधों व यातायात के नियमों एवं चलित थाना के माध्यम से जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 
     इसी क्रम में “हमर पुलिस हमर गांव” के माध्यम से चौकी प्रभारी देवरबीजा सउनि रेशम लाल भास्कर एवं उनकी टीम के द्वारा ग्राम सिरसा से चौकी देवरबीजा आए ग्रामवासियों को साइबर फ्राड, फर्जी काल, ठगी, के संबंध में जागरूक किया गया। 
    जिसमें ग्रामवासियों को फेसबुक, वाट्सएप्प, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, यूट्यूब एवं गुगल सर्च इंजन के माध्यम से होने वाले विभिन्न प्रकार की सायबर अपराध के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। किसी भी अनजान फोन काल पर विश्वास न करें। किसी भी अंजान व्यक्ति के वाट्सएप्प कॉल, वीडियो कॉल को अटेंड नहीं करना है, किसी भी प्रकार के ऑनलाईन लिंक पर क्लीक नहीं करना है। अपने फेसबुक/इन्स्टाग्राम का आईडी पासवर्ड किसी से शेयर ना करें साथ ही प्रोफाईल को लॉक रखे। अपने नेट बैंकिंग, फेसबुक, जी-मेल का पासवर्ड मजबूत रखे। बैंक/एटीएम/क्रेडिट/अधार कार्ड संबंधित अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्तियों से साझा ना करें। किसी भी प्रकार का ओटीपी शेयर ना करें। अनजान फोन द्वारा कोई घटना की जानकारी देकर पैसे की मांग करने पर तत्काल उस व्यक्ति/रिश्तेदारो से संपर्क कर वास्तविकता की जानकारी लें। साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 में कॉल करें या Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें। साइबर अपराध या किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लें।  
     आम नागरिकों को बेमेतरा पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर गांव” के माध्यम से चौपाल लगाकर गांव - गांव में जाकर आम नागरिकों को साइबर जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से हॉट/बाजार एवं ग्रामों में जागरूक किया जा रहा है।