प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 अक्टूबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बॉन्ड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटियों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत 18 अक्टूबर 2025 को चौकी देवकर स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम राखी जोबा में दुर्गा मंच के पास आम जगह पर कुछ जुआड़ी 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर चौकी देवकर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें चौकी देवकर थाना साजा में 01 प्रकरण दर्ज कर 04 जुआडियों रिखीराम साहू उम्र 36 वर्ष, सोमनाथ यादव उम्र 37 वर्ष, पंकज साहू उम्र 19 वर्ष, नागेश साहू उम्र 25 वर्ष, सभी निवासी राखी जोबा चौकी देवकर जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 1730 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवकर सहायक उप निरीक्षक उदलराम टांडेकर, आरक्षक प्रमोद पांडेय, मोहित देवांगन, मनीष वर्मा, भुषण मारकंडे, सहित समस्त चौकी देवकर स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।