एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेरला व मारो में आबकारी एक्ट के तहत 04 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेरला व मारो में आबकारी एक्ट के तहत 04 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 अक्टूबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
      इसी क्रम में 18 अक्टूबर 2025 को थाना बेरला एवं चौकी मारो में आम जगह पर शराब सेवन करने का 04 प्रकरण में 04 आरोपी मनोज कुर्रे उम्र 43 वर्ष निवासी देवादा, राजू निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी अमलीडीह, तोरण कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी धोबघट्ठी चौकी मारो, सनी मसीह निवासी विश्रामपुर के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।