सीएमएचओ डाॅ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में ”स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान अंतर्गत वृद्धाआश्रम में आयुष्मान कार्ड व आभा कार्ड बनाने शिविर का आयोजन

सीएमएचओ डाॅ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में ”स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान अंतर्गत वृद्धाआश्रम में आयुष्मान कार्ड व आभा कार्ड बनाने शिविर का आयोजन 

कलेक्टर एवं सीएमएचओ ने सभी छूटे हुए को आयुष्मान, आभा कार्ड बनाने किया अपील 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 सितम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा द्वारा कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर सीएमएचओ डाॅ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में ”स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान अंतर्गत जिले के वृध्दा आश्रमों में 18 सितम्बर को आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड व आभा कार्ड बनाने शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सीएमएचओ डाॅ अमृतलाल रोहलेडर, आयुष्मान जिला समन्वयक मनोज कुमार साहू के उपस्थिति में आयुष्मान मित्र सुदर्शन साहू द्वारा वृध्दजनों का आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड व आभा कार्ड बनाया गया। 
 सीएमएचओ डाॅ अमृत लाल रोहलेडर द्वारा जानकारी प्रदान किया गया कि जिले में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ट नागरिकों का 12954 (92%) वय वंदना कार्ड बनाया जा चुका हैं, जिसमें जिला बेमेतरा राज्य में द्वितीय स्थान पर हैं। जिले में 8.31 लाख (87.3%) आयुश्मान कार्ड व 7.7 लाख हितग्राहीयों का आभा हेल्थ कार्ड बनाया जा चुका हैं। आयुष्मान कार्ड में परिवार को 5 लाख/50 हजार रुपए तक ईलाज की सुविधा के अतिरिक्त वय वंदना कार्ड में परिवार के 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिश्ठ नागरिकों को अलग से व्यक्तिगत 5 लाख की ईलाज हेतु सुविधा प्रदान की गई हैं। आयुष्मान कार्ड से बीपीएल परिवार को 5 लाख व एपीएल परिवार को 50 हजार तक निःशुल्क ईलाज की सुविधा होती हैं। 
    कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने अपील की है कि ऐसे हितग्राही जिनकी आयु 70 या 70 वर्ष से अधिक है वे लोग अपने आधार कार्ड से स्वयं ऑनलाइन, शासकीय चिकित्सालयों या च्वाईस सेंटरो पर पहुंचकर निःशुल्क आफलाइन कार्ड वय वंदना कार्ड व 70 वर्ष से कम आयु वर्ग के हितग्राही अपना आयुष्मान कार्ड अतिशीध्र बनवाले ताकि बीमार होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की परेशानी या आर्थिक बोझ का सामना ना करना पड़े।