प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 सितम्बर 2025 - देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा दिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा बेरला मण्डल द्वारा 17 सितम्बर को अभियान की शुरुआत करते हुए सभी बूथों में स्वच्छता कार्य किया गया। जिसमें नगर पंचायत बेरला में परशुराम चौक, कर्मा माता चौक, मिनीमाता चौक, खरगा तालाब पार, पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक में सफाई अभियान चलाकर सफाई कार्य किया गया, साथ ही इस स्वच्छता कार्यक्रम को शीतला माता मंदिर में समापन किया गया। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला में मोदी का भाषण लाइव सुना गया।
पूर्व विधायक अवधेश सिंह चन्देल ने अभियान में शामिल होकर सोशल मीडिया के माध्यम से नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई प्रेषित करते हुए मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस पूरे स्वच्छता अभियान में विशेष रूप से मण्डल अध्यक्ष डोमेन्द्र राजपूत, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा, सेवा पखवाड़ा टोली प्रभारी संजीव तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल देशलहरे, उपाध्यक्ष संतोष साहू, मण्डल सेवा पखवाड़ा सह-संयोजक आशीष सोनी, पार्षद मानक चतुर्वेदी, बलराम यादव, युगल पाटिल, यतीश द्विवेदी, झड़ी सिंह, उमा नेताम, आशीष, भुनेश्वरी टंडन, जितेंद्र जैन, लेखराम साहू, लता वर्मा, बलराम सिवारे, अरविंद राजपूत, नितेश सोनी, हितेश्वर निर्मलकर, महेंद्र भट्टड़, मोहित साहू, विक्की ओगरे, अरमान श्रीवास सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।