आबकारी विभाग वृत्त बेरला की अवैध शराब के विरुध कार्यवाही, 98 पाव देसी मसाला शराब व बाइक जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग वृत्त बेरला की अवैध शराब के विरुध कार्यवाही, 98 पाव देसी मसाला शराब व बाइक जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार 
 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 सितंबर 2025 - कलेक्टर बेमेतरा रणबीर शर्मा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी विक्रम आनंद के मार्गदर्शन में 18/09/2025 दिवस मे प्राप्त निर्देशो के अनुरुप आबकारी वृत्त बेरला जिला बेमेतरा द्वारा मुखबिर से मोबाइल से मिली अवैध मदिरा धारण, परिवहन की सूचना के आधार पर आबकारी स्टाफ द्वारा अस्थाई नाका लगा कर नेवनारा से हसदा रोड चौकी कंडरका में आरोपीयो राहुल कुर्रे पिता आस करन जाति सतनामी उम्र 21 वर्ष साकिन डूमर थाना नंदिनी जिला दुर्ग, आर्यन कुमार डेहरे पिता मान सिंह डेहरे उम्र 24 साल साकिन डूमर जिला दुर्ग के कब्जे वाली मोटरसाइकिल वाहन बिना नंबर प्लेट की गवाहों के समक्ष तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे वाली दोपहिया वाहन मोटरसाइकिल में आरोपी के कब्जे वाली वाहन में रखे सफेद प्लास्टिक बोरी में कुल 98 नग पाव (प्रत्येक में 180 ml-180 ml भरी) देसी मसाला मदिरा (कुल मात्रा 17.64 बल्क लीटर) मदिरा बरामद हुई। मौके पर ही बरामद मदिरा को जांच उपरांत सील बंद कर कब्जा आबकारी लिया। मौके पर आरोपीयो के विरुद्ध विधिवत प्रकरण कायम कर आरोपीयो को गिरफ़्तार किया गया। आबकारी अधिनियम धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 
      धारा - 34(1)(क), 34(2) एवं 59 (क) (गैर जमानती प्रकरण) दर्ज कर आरोपियों के कब्जे से 98 नग पाव देसी मसाला मदिरा (कुल मात्रा 17.65 बल्क लीटर) बाजार मूल्य 9800, एक दो पहिया मोटर साइकिल वाहन स्प्लेंडर रंग काला बिना नंबर प्लेट की अनुमानित बाजार मूल्य 28000 को जप्त कर मौके पर आरोपीयों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। उक्त रेड कार्यवाही में आबकारी वृत्त बेरला प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक निवेदिता मिश्रा, आबकारी आरक्षक नरेंद्र ठाकुर, आबकारी आरक्षक महेन्द नाग तथा वाहन चालक का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

अपील - जिले के आबकारी विभाग ने जिलेवासियों से अपील करते हुए अवैध मदिरा धारण, परिवहन, संगहण एवं विक्रय के विरुद्ध शिकायत हेतु आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बेरला के दूरभाष नं. 9821092076 पर संपर्क करके शिकायत दर्ज करवायें।