एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात प्रभारी प्रवीण खलखो ने ली बस मालिकों एवं मुंशी की बैठक

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात प्रभारी प्रवीण खलखो ने ली बस मालिकों एवं मुंशी की बैठक 

बस मालिकों एवं मुंशी के माध्यम से बस चालको और परिचालकों को यातायात नियमों के पालन करने दिया गया समझाईश  

संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने किया गया निर्देशित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 सितम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात बेमेतरा रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो के द्वारा यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये आज 23 सितम्बर 2025 को कार्यालय यातायात शाखा परिसर में बस मालिकों एवं मुंशी की बैठक आहुत किया गया। 
जिसमें बस मालिकों एवं मुंशी को अपने वाहन चालको और परिचालको को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में अवगत कराने बताया कि बस चालकों को अनिवार्य सुरक्षा उपायों जैसे अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा किट, और सीट बेल्ट का पालन करने, निर्धारित स्टॉप के अलावा कहीं भी यात्री बिठाने या उतारने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। जिससे यातायात सुचारू बना रहे। बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाने या ओवरलोडिंग करने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  
      साथ ही सिग्नल चौक में लगे सिग्नल का पालन करने, सिग्नल जंप नहीं करने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, नो पार्किंग में वाहन खडी न करने, होटल, ढाबा के समने रोड किनारे वाहन खडी ना करने, पार्किंग स्थल पर ही वाहन खडी करने, संयमित गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग नहीं करने, यातायात सड़क संकेत तथा किसी भी वाहन को चलाने के लिए उस वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड, इन्श्योरेंस एवं स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना आवश्यक है तथा इन सब में से एक के भी अभाव में कितना ज्यादा नुकसान हो सकता है, इस संबंध में जानकारी दी गई। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने एवं पुलिस का यथा संभव सहयोग करने एवं अन्य महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 
   इस दौरान प्रधान आरक्षक खोमलाल साहू, दौलत वर्मा, आरक्षक पारसमणी साहू, राजेश राजपूत, पूना राम साहू व अन्य स्टाफ एवं जीवन बस सर्विस, जय श्री बस, धनी बस, भोरमदेव बस, दुर्ग रोडवेज बस एवं अन्य बस के मालिक एवं मुंशीगण उपस्थित रहे।      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ