गुंडा निगरानी बदमाश, सजायाफ्ता और सस्पेक्ट की चेकिंग में नहीं की जाएगी किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त - एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू

गुंडा निगरानी बदमाश, सजायाफ्ता और सस्पेक्ट की चेकिंग में नहीं की जाएगी किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त - एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू 

एसएसपी ने जिले के समस्त मोहर्रीर की बैठक लेकर समीक्षा में पाई खामियों को दूर करने के दिए निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 सितंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने आज पुलिस कार्यालय बेमेतरा में जिले के सभी थाना/चौकी के प्रधान आरक्षक (मोहर्रीर) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। 
    बैठक के दौरान एसएसपी रामकृष्ण साहू ने गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, सजायाफ्ता और सस्पेक्ट रजिस्टर की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कुछ खामियां पाई गईं, जिन्हें शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए गए। 
  एसएसपी ने कहा कि जिले में गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, सजायाफ्ता और सस्पेक्ट की नियमित चेकिंग से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। इससे पुलिस का क्षेत्रीय नियंत्रण और सूचना तंत्र और अधिक मजबूत होगा। 
      इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस एवं स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे सहित सभी थाना/चौकी के प्रधान आरक्षक (मोहर्रीर) खेमूराम वर्मा, नंदलाल चतुर्वेदी, फागेश्वर देशमुख, कामता प्रसाद साहू, गजेन्द्र पाल बार्गो, उमाशंकर ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक अनुपमा दुबे तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ