एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर मोटर व्हीकल एक्ट में 41 वाहन चालको से ली गई 16100 रु समन शुल्क

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर मोटर व्हीकल एक्ट में 41 वाहन चालको से ली गई 16100 रु समन शुल्क 

माईनर एक्ट में 13 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 सितम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से यातायात सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
इसी क्रम में 22 सितम्बर 2025 को यातायात बेमेतरा 41 चालान में 41 वाहन चालको, चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 41 प्रकरण में 16100 रूपये समन शुल्क लिया गया।  
     इसी क्रम में 22 सितम्बर 2025 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना बेमेतरा में 02 प्रकरण में 09 व्यक्ति, थाना नवागढ में 01 प्रकरण में 03 व्यक्ति, चौकी थाना साजा में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 04 प्रकरण में 13 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। 

बेमेतरा पुलिस की अपील - बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ