सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के निर्देशन एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू व बीएमओ डॉ शरद कोहाड़े के मार्गदर्शन/नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेवरा में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के निर्देशन एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू व बीएमओ डॉ शरद कोहाड़े के मार्गदर्शन/नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेवरा में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन 

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 2025 के तहत स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण 
 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 सितम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न स्थानों पर वृहद स्तर पर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने शिविर आयोजित किया जा रहा है।यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कलेक्टर रणबीर शर्मा व सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू व बीएमओ डॉ शरद कोहाड़े के मार्गदर्शन/नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेवरा में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
     आयोजित इस कार्यक्रम स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी समस्याओं का निराकरण करना था। इस शिविर में कुल 250 हितग्राहियो ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में महिलाओं एवं किशोरियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, हीमोग्लोबिन की जांच, बीपी की जांच, ब्लड शुगर, नेत्र परीक्षण, सिफलिश, एचआईवी एवं स्त्री रोग संबंधी परामर्श की व्यवस्था की गई थी। साथ ही किशोरी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण संतुलित आहार और स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी गई। 
     महिला जनप्रतिनिधि के द्वारा शिशु संरक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। इस शिविर में शामिल होने वाले अतिथि में निशा चौबे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति, ललित साहू जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, डॉ नेहा वर्मा, सावित्री रजक, ममता साहू, ममता वर्मा, गजानंद साहू मंडल अध्यक्ष, प्रबल सिंह ठाकुर, डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी, डॉ भुनेश्वर साहू, अशोक साहू, संदीप खरे, रूपेंद्र सिन्हा, सरपंच महेंद्र पाटिल, पथर्रा सरपंच श्रीमती गायत्री उपस्थित थे। 
     इस स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में निक्षय मित्र के द्वारा टीबी मरीज को फूड बास्केट भी प्रदाय किया गया। ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्रीमती मधु पनिक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक हृदयशाय जोशी एवं ग्रामीण संजय कुमार बघेल ने निक्षय मित्र बनकर मरीजों को निक्षय पोषण किट प्रदान किया। साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र जेवरा के आश्रित ग्राम पथर्रा में शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत 5 साल तक के बच्चे को टीकाकृत किया गया एवं आयरन फोलिक एसिड, विटामिन ए, पूरक आहार दिया गया। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन प्रदान किया गया। 
       इस स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय बेमेतरा से विशेषज्ञ टीम उपस्थित रहे। जिसमें डॉ रितु हुड्डा, नरेंद्र वर्मा साइकोलॉजिस्ट, गौरव साहू टेक्निकल असिस्टेंट ऑडियो द्वारा स्वास्थ्य जांच कार्य किया गया। जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश के मार्गदर्शन पर जीवन रेखा फाउंडेशन के टीम के द्वारा स्वास्थ्य शिविर में एचआईवी एवं सिफलिस की जांच किया गया। जिसमें डॉ खुश साहू, काउंसलर मिकेश मानिकपुरी, महेश चतुर्वेदी, नीरज सेन उपस्थित रहे। स्वास्थ्य केंद्र से बीटीओ प्रकाश भारती, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती किरण सोनी, रतन कोरटी, नेत्र सहायक अधिकारी योगेंद्र भार्गव, शोमिता टंडन, सुनील पात्रे, हुमा साहू, नीतू पाटिल, कमलेश कन्नौजे, पूजा सिन्हा, राजकुमार साहू, थानू साहू, किरण सेन एवं सेक्टर के समस्त मितानिन इस स्वास्थ्य शिविर में सक्रिय रूप से उपस्थित रहकर स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने सहयोग प्रदान किया। साथ ही इस शिविर से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखी गई।     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ