सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशन व सिविल सर्जन सह मुख्य अधीक्षक डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन पर वृद्धा आश्रम कंतेली एवं काेबिया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशन व सिविल सर्जन सह मुख्य अधीक्षक डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन पर वृद्धा आश्रम कंतेली एवं काेबिया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित 

रजत महोत्सव एवं "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" तहत वृद्धा आश्रमो के स्वास्थ्य शिविर में सभी 15 वृद्ध जनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 सितम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव एवं "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" तहत वृद्धा आश्रम कंतेली एवं वृद्धा आश्रम काेबिया में निवास रत महिला एवं पुरुष वृद्धजनो के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ रक्तचाप एवं रक्तशर्करा जांच शिविर आयोजित कर किया गया। इस शिविर में भौतिक चिकित्सा के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी सेवा प्रदान किया गया। 
वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमति अनिता कोशिमा रावते, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देश पर एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन पर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 15 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल सर्जन स्वयं उपस्थित रहकर वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य और आश्रम में व्यवस्था को लेकर उनसे बात करते हुए कुशलता की कामना की, जिससे उपस्थित सभी वृद्धजन खुश नजर आए। इस वृद्धा आश्रम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय से चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधीर वर्मा, फिजियोथैरेपिस्ट किशन रत्नाकर, नर्सिंग ऑफिसर दीपांजलि डेनियल, साइकोलॉजी सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति जांघेल के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने सेवा प्रदान किया। साथ में वाहन चालक कृष्ण कुमार वर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ऋषि कुमार का सहयोग रहा।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ