समाजसेवी ताराचंद माहेश्वरी के दुध रथ को सिटी कोतवाली प्रभारी एलआर ठाकुर ने दिखाई हरी झंड़ी

समाजसेवी ताराचंद माहेश्वरी के दुध रथ को सिटी कोतवाली प्रभारी एलआर ठाकुर ने दिखाई हरी झंड़ी 

नशे के खिलाफ समाजसेवी की एक अनूठी पहल, चलाया  ‘दारू छोड़ो-दूध पियो’ अभियान रथ 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 सितंबर 2025 - बेमेतरा शहर के समाजसेवी ताराचंद माहेश्वरी के द्वारा ‘दारू छोड़ो-दूध पियो’ अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत उनके द्वारा दुध से भरी एक वाहन को रथ के रूप में निकाला गया हैं, जो स्कूली बच्चों व युवाओं को शराब छोड़ने के आग्रह किया जाएगा, साथ ही शराब के स्थान पर दुध पीने का निवेदन किया जाएगा। समाजसेवी के उक्त अभियान का शुभारंभ करते हुए आज बेमेतरा एसडीएम प्रकाश भारद्वाज के द्वारा किया गया। वहीं इस रथ को सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी एलआर ठाकुर ने हरी झंडी दिखाई। समाजसेवी ताराचंद माहेश्वरी ने बताया कि इस अभियान के तहत 50000 युवाओं को दूध वितरित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में व्याप्त नशा को खत्म करने का प्रयास हैं। जिससे समाज व परिवार में नशाखोरी को खत्म कर सुख शांति कायम किया जा सके।