स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अंतर्गत मैराथन दौड़ साजा में विधायक ईश्वर साहू व नपं प्रतिनिधि हुए शामिल

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अंतर्गत मैराथन दौड़ साजा में विधायक ईश्वर साहू व नपं प्रतिनिधि हुए शामिल 

रजत जयंती पर साजा में विधायक निवास से नया बस स्टैंड तक निकाली गई मैराथन दौड़  
प्रमोद गुप्ताबेमेतरा/साजा 26 सितम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ शासन नगरी प्रशासन विकास विभाग नया रायपुर के निर्देशानुसार नगर पंचायत साजा द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा योजना के तहत स्वछता ही सेवा व रजत जयंती के अंतर्गत लोगो मे जगरूता फैलाने के लिए स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह मैराथन दौड़ साजा विधायक के निवास से नया बस स्टैंड तक आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व साजा विधायक ईश्वर साहू स्वयं उपस्थित रहकर शामिल हुए। वहीं नया बस स्टैंड में मैराथन दौड़ के समापन पर विधायक श्री साहू ने उपस्थित सभी को अपने आसपास को स्वच्छ व साफ सुथरा रखने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उक्त मैराथन दौड़ के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा शौर्यजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू, लाल शौर्यजीत सिंह, पाषर्दगण कमल नारायण राजपूत, श्रीमती पार्वती वर्मा, गौकरण साहू, अनुज वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बीके लोनहारे सहित नगर के कर्मचारीगण भारत भूषण ठाकुर, ठूबलु राम सिन्हा, केशव राम साहू ,चंद्रप्रकाश वर्मा, पीआईयू शुभम कुमार, भूपेश सिन्हा एवं सभी कर्मचरीगण, विभिन्न एसएचजी समूहों के सदस्यगण उपस्थित रहे।