सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के निर्देश एवं बीएमओ साजा डॉ एके वर्मा के मार्गदर्शन पर सीएचसी साजा में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के निर्देश एवं बीएमओ साजा डॉ एके वर्मा के मार्गदर्शन पर सीएचसी साजा में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन 

साजा विधायक ईश्वर साहू रहे उपस्थित, रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह 
 
रक्तदान के साथ चलाया गया एचआईवी/एड्स, सिफलिश पर जागरूकता अभियान  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 सितम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा सेवा पखवाड़ा, सघन प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान एवं "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। जिसके चलते जिला बेमेतरा के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में बीएमओ डॉ अश्वनी वर्मा एवं बीपीएम लोकेश साहू के सहयोग से सघन प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान चलाकर एचआईवी/एड्स, सिफलिश पर जानकारी साझा कर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह रक्तदान शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू के आतिथ्य में आयोजित किया गया। साथ में रक्तदाता गण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक, चिकित्सकीय स्टॉफ, आमजन उपस्थित थे।
स्वास्थ्य विभाग साजा द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, सघन प्रचार प्रसार, जागरूकता अभियान चलाकर आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों के बीच रक्तदान के फायदे, महिलाओं को मिलने वाली विशेष स्वास्थ्य सेवाएं, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, गर्भवती महिलाओं को एचआईवी/एड्स, सिफलिश जांच पर जानकारी देते हुए जागरूकता अभियान चलाकर रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह रक्तदान शिविर कलेक्टर रणबीर शर्मा, सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के निर्देश एवं बीएमओ साजा डॉ अश्वनी कुमार वर्मा के मार्गदर्शन पर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में आयोजित इस रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय से पैथोलॉजिस्ट डॉ पीआर पोपटानी, विजय कुमार दौरे एमएलटी, भूपेंद्र कुर्रे एमएलटी, धन्नू वर्मा एमएलटी, श्रीमती कुलेश्वरी साहू ब्लड काउंसलर, एचआईवी/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से एसटीआईं परामर्शदाता विनेश्वर जायसवाल, आईसीटीसी साजा परामर्शदाता अभिषेक राजपूत, आईसीटीसी साजा एमएलटी अरुण यादव, राम चरण वाहन चालक इन सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा। जिला अस्पताल बेमेतरा द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर रक्तदान हेतु बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया।