सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के निर्देशानुसार तथा बीएमओ बेरला डॉ जितेन्द्र कुंजाम के मार्गदर्शन में महाविद्यालय बेरला में एड्स, टीबी जागरूकता अन्मुखीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के निर्देशानुसार तथा बीएमओ बेरला डॉ जितेन्द्र कुंजाम के मार्गदर्शन में महाविद्यालय बेरला में एड्स, टीबी जागरूकता अन्मुखीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26.09.2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा विकासखण्ड बेरला के शासकीय महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा, सघन प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तहत स्वास्थ्य संबंधित जानकारी व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने कार्यशाला का आयोजन किया गया।
     यह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर रणबीर शर्मा, सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के निर्देशानुसार तथा खंड चिकित्सा अधिकारी बेरला डॉ जितेन्द्र कुंजाम के मार्गदर्शन में 26 सितम्बर को शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एचआईवी/एड्स, टीबी जागरूकता उन्मुखीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला रखा गया। जिसमें कॉलेज के सभी छात्र/छात्रों को डॉ पल्लव साहू मेडिकल ऑफिसर बेरला के द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी महाविद्यालय के छात्र छात्रों एवं स्टाफ को दिया गया। 
 उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के स्वास्थ्य विभाग बेरला से ब्लॉक वरिष्ठ पर्यवेक्षक दिनेश गंगबेर के द्वारा टीबी के बारे में विस्तृत में बताया गया। जिसमे टीबी के फैलाव तथा संक्रमण उपचार व निक्षय पोषण योजना के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। 
        टीबी की रोकथाम के लिए टीबी की जांच और उपचार संबंधी जानकारी दिया गया। साथ में टीबी मुक्त भारत के लिए भारत सरकार ने 2030 का लक्ष्य रखा है, जिसमें सभी ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए जाने पर एवं टीवी के नए मरीजों की खोज किया जाना है। जिसके लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कॉलेज के छात्र छात्रों/प्राध्यापक/ प्राचार्य व स्टाफ द्वारा छत्तीसगढ़ को टीबी मुक्त बनाने के लिए शपथ लिया गया। 
    उक्त कार्यशाला में आईसीटीसी परामर्शदाता बेरला से मौसमी टंडन ने HIV एड्स के फैलाव संक्रमण बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया। 
    उक्त कार्यशाला में प्राचार्य डॉ प्रेमलता गौरे, सहायक प्राध्यापक डॉ आस्था तिवारी, बीआर सिवारे (रेड रिबन क्लब एंड रेड क्रॉस प्रभारी), आशीष एक्का, गिरजा वर्मा, खुशबु ध्रुव, युवराज पावले NSS प्रभारी, छात्रों/स्टाफ की उपस्थिति रही।