सेवा पखवाड़ा के तहत पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान के लिए जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी जिला प्रभारी नियुक्त

सेवा पखवाड़ा के तहत पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान के लिए जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी जिला प्रभारी नियुक्त 

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर पूरे जिले में “एक पेड़ माँ के नाम” और "स्वच्छता अभियान" का मिला दायित्व 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 सितम्बर 2025 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ पूरे देश में हो रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले में भी बड़े पैमाने पर “एक पेड़ माँ के नाम” और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी को जिले का प्रभारी बनाया गया है। 
      इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गाँव में 100 पौधे लगाए जाएँगे, जिन्हें नागरिक अपनी माँ के नाम से समर्पित करेंगे। इसके साथ ही हर पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर प्रधानमंत्री के संकल्प “स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत” को आगे बढ़ाया जाएगा। 

ग्राम पंचायतों में आयोजन - पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान कल इन ग्राम पंचायतों में भिंभौरी, हरदी, भालेसर, तिलई, मोवली, नेवनारा, बोरसी, गुधेली, चण्डी, करेली, कोहरिया, देवसरा और खुडमुड़ी आयोजित होंगे। 

हम स्वच्छता को आदत और वृक्षारोपण को बनाएँ परंपरा - श्रीमती तिवारी 
जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने अपने संदेश में कहा “यह अभियान केवल पौधा लगाने का नहीं, बल्कि माँ के प्रति कृतज्ञता और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वच्छता को आदत और वृक्षारोपण को परंपरा बनाएँ। यह न सिर्फ पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हरित और स्वच्छ भविष्य देने का एक संकल्प है।”

आयोजन में उपस्थिति - इस अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण इस महाअभियान में शामिल होंगे। आयोजन के दौरान पौधारोपण, सफाई कार्य और जन जागरूकता कार्यक्रम भी संपन्न होंगे।