एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस टीम को ब्रिफिंग कर दिए आवश्यक निर्देश
मानव जीवन एवं गौ वंश की सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा, रात के समय सड़क पर गौ वंश बैठी रहेगी तो रेडियम लगे हाने से दुर से देगी दिखाई
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 सितंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के द्वारा पुलिस कार्यालय बेमेतरा में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस टीम को ब्रिफिंग कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस दौरान एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने, सड़क मार्ग में खड़े, बैठे एवं घूमने वाले गौ वंश को सड़क से हटाने के साथ ही उनके गले और सिंग में रेडियम लगाने के निर्देश दिए गए।
रेडियम लगाने का उद्देश्य - अंधेरे व रात के समय वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद मवेशी दूर से ही स्पष्ट रूप से दिखाई दें। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली जन-हानि एवं गौ वंश की हानि को रोका जा सके। यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाना।
बेमेतरा पुलिस की यह पहल न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक होगी, बल्कि मानव जीवन एवं गौ वंश की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। यह एक सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी की दिशा में उठाया गया प्रशंसनीय कदम है।
इसके अलावा हाईवे पेट्रोलिंग के माध्यम से लगातार पेट्रोलिंग कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ ही अलग-अलग जगहों पर चेकिंग पाईंट लगाकर यातायात नियमों के संबंध में आम जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
बेमेतरा यातायात पुलिस की अपील - यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करता है कि रात्रि के समय तेज गति (ओवरस्पीड) से वाहन न चलाएँ। वाहन चलाते समय अपर-डीपर लाइट का प्रयोग अवश्य करें। सड़क पर बैठे या खड़े मवेशियों को देखकर सावधानी बरतें एवं धैर्य से वाहन चलाएँ।
ब्रिफिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं यातायात बेमेतरा से सहायक उप निरीक्षक भलेतिनुस पन्ना, प्रधान आरक्षक एश्वर्यसिंह क्षत्री, दौलत वर्मा, लोकेन्द्र पांडेय, प्रेम किशोर जोशी, आरक्षक हुलेश साहू, विकाश मिश्रा, आशीष तिवारी, बसंत यादव, पूना सिंह, राजेश सिंह, राजेश साहू, भुपेन्द्र सिंह, भोलाराम मेरावी, नारद सिंह, कमलेश सोनवानी, राजेश ध्रुव, लव कुमार यादव सहित अन्य स्टाफ मौजुद रहें।