प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 सितम्बर 2025 - राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिन्दू सनातन संगठन एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने भारत सरकार के केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में श्री तिवारी ने छत्तीसगढ़ विशेषकर बेमेतरा जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को विस्तार से रखा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिन्दू सनातन संगठन एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी खेल के हर क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा रखते हैं, लेकिन उचित मार्गदर्शन और सुविधाओं के अभाव में उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि बेमेतरा सहित छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों एवं बड़े उद्योगों में प्राथमिकता दी जाए, जिससे उनका मनोबल बढ़े और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।
किसान नेता योगेश तिवारी ने यह भी सुझाव दिया कि राज्य में परंपरागत खेलों को प्रोत्साहन देने हेतु बड़े पैमाने पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए, जिससे ग्रामीण अंचलों की प्रतिभा सामने आएगी और स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिन्दू सनातन संगठन एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए भी ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्थापित होने वाले नए उद्योगों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता मिले और इसके लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाएं, ताकि जिले और राज्य में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।
इस दौरान भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने बेमेतरा जिले की राजनीति एवं सामाजिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को जल्द ही छत्तीसगढ़ एवं बेमेतरा आने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
यह मुलाकात प्रदेश की राजनीति और युवाओं के भविष्य के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिन्दू सनातन संगठन एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी लगातार ग्रामीण अंचलों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।