मां शीतला मंदिर मटिया (बेरला) में 66 ज्योति कलश प्रज्जवलित

मां शीतला मंदिर मटिया (बेरला) में 66 ज्योति कलश प्रज्जवलित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 सितम्बर 2025 - प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र में मां शीतला मंदिर मटिया (बेरला) में श्रद्धालुओं द्वारा 66 मनोकामना आस्था की ज्योति प्रज्जवलित हो रही है। गांव के लोगों द्वारा 10 दिनों तक माता की सेवा की जायेगी। पहले ही दिन सोमवार की सुबह से मंदिरों में दर्शनार्थियों का भीड़ लगना शुरू हो गया है। 10 दिनों तक भक्तों की भीड़ देवी दर्शन के लिए उमड़ेगी। नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने उपवास रखकर माता की भक्ति में लीन रहे। 
पंडित बोसेन्द्र पांडेय ने बताया कि मां की आराधना से आसुरी शक्तियों का विनाश होता है। नवरात्र की तैयारी में प्रमुख रूप से गांव के तिहारू निषाद, तातू साहू, तुका साहू, मनोहर पाटिल, सनत पाटिल, टीकाराम निषाद, रामायण निषाद, पांच, कामता साहू, अशोक साहू, प्रकाश साहू, पुनाराम मिर्झा, बसावन साहू, गिरवर ध्रुव, हेमसिंह साहू, रामकरण साहू, प्रभु वर्मा, संतराम निषाद अपनी सेवाएं दे रहे हैं।     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ