सांसद खेल महोत्सव को लेकर सांसद विजय बघेल के निवास में हुई बैठक, बेमेतरा से भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी हुए शामिल

सांसद खेल महोत्सव को लेकर सांसद विजय बघेल के निवास में हुई बैठक, बेमेतरा से भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी हुए शामिल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 सितंबर 2025 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों और कस्बों में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना और खेलों को बढ़ावा देना है। दुर्ग सांसद विजय बघेल के निवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
       बैठक में बेमेतरा विधानसभा से भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी एवं साजा से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविंद पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर जानकारी दी गई कि सांसद खेल महोत्सव के तहत कुल 10 खेलों का आयोजन होगा। 
जिनमें प्रमुख खेलो का नाम, प्रकार हैं 
1 कुश्ती एकल
2 वेट लिफ्टिंग एकल
3 योगासन एकल
4 एथलेटिक्स एकल
5 बॉलीबाल समूह 

पारंपरिक खेलो का नाम, प्रकार हैं 
1 सुरीली कुर्सी महिला एकल
2 फुगड़ी महिला एकल
3 गेड़ी पुरुष एकल
4 खो-खो समूह
5 कबड्डी समूह 

प्रतियोगिताएँ अलग-अलग उम्र वर्ग (09 से 15 वर्ष, 15 से 30 वर्ष तथा 30 वर्ष से अधिक) एवं महिला/पुरुष/दिव्यांग श्रेणियों में होंगी।

कार्यक्रम का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा - 
21 सितम्बर से गाँव-गाँव में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी, जिसकी अंतिम तिथि 05 अक्टूबर रखी गई है, 
06 से 10 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर खेल आयोजित होंगे, 
11 से 17 अक्टूबर तक क्लस्टर स्तर पर, 
10 से 15 नवम्बर तक विधानसभा स्तर पर, 
23 से 25 दिसम्बर तक लोकसभा स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
       बेमेतरा विधानसभा का स्वरूप बैठक में विशेष रूप से बताया गया कि बेमेतरा विधानसभा को 4 क्लस्टरों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक क्लस्टर में खेल प्रतियोगिताएँ होंगी, क्लस्टर स्तर पर विजयी टीमें/खिलाड़ी विधानसभा स्तर पर मुकाबला करेंगे। विधानसभा स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ी लोकसभा स्तर पर दुर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। लोकसभा स्तर की फाइनल प्रतियोगिता दुर्ग में भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न होगी। 
       भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण और कस्बाई खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे लाएगा, बल्कि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की चेतना भी जागृत करेगा।" इस बैठक में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ