सौहार्द एवं शांति पूर्ण मां दुर्गा उत्सव के पावन पर्व व दशहरा पर्व को मनाने हेतु की गई अपील
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 सितंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में 19 सितम्बर 2025 को थाना परपोडी एवं पुलिस चौकी देवकर परिसर में दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में नवरात्रि व दशहरा पर्व की तैयारी एवं व्यवस्था को लेकर दुर्गा उत्सव समितियों की शांति समिति की मीटिंग ली गई।
जिसमें शहर/गांव में सौहार्द एवं शांति पूर्ण मां दुर्गा उत्सव के पावन पर्व एवं दशहरा पर्व को मनाने, साम्प्रदायिक, असामाजिक एवं रूढीवादी तत्वों पर सतत निगाह रखने, समिति के सदस्यों और वालंटियर्स का थाना स्तर पर चरित्र सत्यापन होना जरुरी हैं। साथ ही आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को समिति से दूर रखने को कहा गया है। समिति के सभी सदस्यों के नाम, पता और मोबाइल नंबर की जानकारी पुलिस को देनी होगी, सभी वालंटियर्स और सदस्यों को बैच लगाना, आईडी पहनना अनिवार्य होगा। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रुप से लगेंगे, पूरी रिकार्डिंग भी होनी चाहिए। पुलिस थाना और पुलिस अधिकारियों के नंबर वाले फ्लैक्स लगाने होंगे। दुर्गा समितियों को पंडाल के चारों ओर समुचित प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग स्थल पर भी पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करनी होगी। पंडाल हेतु बिजली विभाग से अस्थायी कनेक्शन प्राप्त करें, पंडाल में अच्छी गुणवत्ता की वायरिंग करवाएं, ताकि शार्ट सर्किट न हो, पंडाल में ज्यादा आवाज में गाना न बजाएं, पंडाल में ऐसे गाने न बजाएं, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों, शाम को आरती के समय अपने वॉलंटियर लगाएं, जो भीड़ को व्यवस्थित करें, यातायात संभालें, किसी प्रकार का अपराध घटित न हो। यातायात बाधित न हो, इसकी जिम्मेदारी भी समिति की होगी, पंडाल में महिलाओं और बच्चों से संबंधित कोई अपराध हो या जुआ, शराब, नशा और सांप्रदायिक उपद्रव होता है, तो उसकी पूरी जवाबदारी समिति की होगी। साउंड सिस्टम और डीजे बजाने के दौरान सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। रात्रिकालीन धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा किसी प्रकार का अश्लील डांस/नृत्य तथा अशोभनीय गानों का संचालन न हों, जिससे किसी भी धर्म संप्रदाय के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे, इसका भी ध्यान रखने एवं इसके अलावा शासन, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने, समिति के सदस्यों को किसी भी प्रकार का नशा इत्यादि का सेवन नही करने, ना ही किसी प्रकार का अस्त्र, शस्त्र आयोजन के दौरान रखने, सभी सदस्यो को पंडाल लगाने, मूर्ति स्थापना के दौरान किसी प्रकार से यातायात/मार्ग अवरूद्ध व बाधित नहीं किये जाने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने इत्यादि समझाईस देकर शांति पूर्वक मां दुर्गा उत्सव के पावन पर्व एवं दशहरा पर्व को मनाने की अपील कर शहर/गांव की सामाजिक सदभावना को हर हाल में बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में अध्यक्ष नगर पंचायत देवकर सुरेश सिहोरे, परपोडी नगर पंचायत अध्यक्ष देसू साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती शिवबती साहू, उपाध्यक्ष नगर पंचायत देवकर अतुल शर्मा, थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक डीएल सोना, तहसीलदार देवकर सीयाराम कंवर, चौकी प्रभारी देवकर सउनि उदलराम टाण्डेकर, सीएमओ नगर पंचायत देवकर केशराम साहु एवं नगर पंचायत देवकर/परपोडी के अन्य पार्षदगणो एवं नगर पंचायत के सदस्य गण उपस्थिति रहे।
0 टिप्पणियाँ