माता-पिता की सेवा और अर्चना करने के बाद ही होती है भगवान की सेवा स्वीकार - भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी

माता-पिता की सेवा और अर्चना करने के बाद ही होती है भगवान की सेवा स्वीकार - भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी 

मोहरेंगा, हसदा एवं बासा के जगराता एवं चुनरी यात्रा में शामिल हुए भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 सितंबर 2025 - नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम मोहरेंगा, हसदा एवं बासा में आयोजित जगराता एवं चुनरी यात्रा कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर माँ दुर्गा का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। माँ शक्ति के भजनों की मधुर गूंज और चुनरी यात्रा के जयकारों से गाँव का वातावरण भक्तिमय हो गया। 
    भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने मंच से सभी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा "माता-पिता की सेवा और अर्चना करने के बाद ही भगवान की सेवा स्वीकार होती है। यदि माँ-बाप की उपेक्षा की और केवल भगवान का नाम लिया, तो वह पूजा अधूरी मानी जाती है। माता-पिता की सेवा करना ही प्रथम सेवा है और वही सबसे बड़ा धर्म है।" 
    ग्रामीणों ने भी इस अवसर पर योगेश तिवारी के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “योगेश तिवारी आश्रम खोलकर उन बुजुर्ग माता-पिता की सेवा कर रहे हैं, जिनका दुनिया में कोई सहारा नहीं है। ‘माँ गोदावरी आनंद वन’ गोमची में बेसहारा बुजुर्गों को परिवार जैसा स्नेह देकर उन्होंने एक अनूठी मिसाल कायम की है।” 
     पूरे आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बन रही थी। चुनरी यात्रा एवं जगराता के इस कार्यक्रम ने गाँव में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
      इस आयोजन के अवसर पर ग्राम हसदा में मोहित साहू, महेंद्र पाल, रुपेश पाल, योगेश पाल, तरुण पाल, राजकुमार, दिनेश, बंजारे, राकेश साहू, क्रांति निर्मलकर, टिकेंद्र यादव एवं ग्रामीणजन, ग्राम मोहरेगा में डिलेवरी सिन्हा, सरपंच शत्रुहन आडिल, उपसरपच केशव सिन्हा, बेनी साहू, हेमलाल सिन्हा, लोकनाथ साहु, अशोक देवागन, सीआर साहू, नरेंद्र यादव, बगश यादव, तामेशवर सिन्हा, घनश्याम सिन्हा, अनंदीराम सिन्हा, चोवाराम कामत साहु, राज साहु, तारन ठाकुर एवं समस्त ग्रामवासियों मोहरेगा, ग्राम बासा में लक्ष्मीनारायण वर्मा, राहुल वर्मा, दुर्गेश वर्मा, मिथलेश पाटिल, राजा विश्वकर्मा, किशन यादव, कुलदीप धीवर, राजेश वर्मा, नीलकमल, खुमान यादव, शंकर देवांगन, विकाश वर्मा, इंद्र वर्मा उपस्थित रहें। माँ शक्ति की कृपा से सबके जीवन में सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की गई।