विधायक ईश्वर साहू ने शिविर का निरीक्षण कर कराया स्वास्थ्य जांच
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 18.9.2025 - रजत जयंती महोत्सव के अवसर रणवीर शर्मा कलेक्टर बेमेतरा के निर्देशन एवं डॉ अमृत रोहलेडर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा के मार्गदर्शन में आज 18.9.2025 को नगर पंचायत साजा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में 192 लोगो का स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। शिविर में आये हुए हितग्राहियों का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, सिकलिन जांच किया गया एवं स्वास्थ्य जांच के पश्चात मरीजो को दवाई वितरण किया गया। शिविर के माध्यम से 5 लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया एवं 5 हितग्राहियों को विधायक ईश्वर साहू के कर कमलों द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया हैं। विधायक द्वारा शिविर स्थल के निरीक्षण के दौरान अपना बीपी, शुगर का जांच कराया गया एवं उपलब्ध दवाई तथा मरीजो के बारे में जानकारी लिया गया। शिविर में डॉ. अमृत रोहलेडर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एके वर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी, सुश्री लता बंजारे डीपीएम, डॉ पूणेंद्र साहू, डॉ. सुप्रभा श्रीमाली, सेक्टर सुपरवाइजर ख़िलानंद साहू, आरएचओ श्रीमती बिटावन ठाकुर, कविता ध्रुव, सूरज साहू, केतन साहू, नेतराम कन्नौजे, वाहन चालक रोहित बघेल, राजेश बघेल उपस्थित थे।