विद्युत समस्याओं को लेकर किसानों और कांग्रेस ने किया भिभौरी में विद्युत कार्यालय का घेराव
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 सितम्बर 2025 - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भिभौरी के पिरदा चौक में क्षेत्र के किसानों एवं कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया गया एवं रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने भी शिरकत की। इस दौरान आम जनता तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि भाजपा की सरकार को छत्तीसगढ़ में सत्ता संभाले हुए 2 वर्ष भी नहीं हुए हैं और इन दो वर्षों में भाजपा ने राज्य की जनता को चार बार विद्युत टैरिफ बढ़ाने की सौगात दी है। और तो और नगर पंचायत भिभौरी, बेरला तथा ग्रामीण अंचलों में चार चार, छह छह घंटे की विद्युत कटौती की जा रही है तथा घर के विद्युत बिलों में अनाप-शनाप बिलिंग की शिकायतें क्षेत्र से लगातार प्राप्त हो रही है।
राज्य की भाजपा सरकार किसानों को ना तो खाद दे पा रही है और ना ही बिजली। लोगों को ट्रांसफार्मर जल जाने पर महिनो महिनो का इंतजार करना पड़ रहा है और इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को पचास पचास हजार तक की घूस देनी पड़ रही है। भाजपा का काम केवल लूटने का है और पूरी बीजेपी पार्टी उस काम में एक जुटता के साथ लगी हुई है। यही कारण है कि आज बेमेतरा के भाजपा जनप्रतिनिधियों को बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के नप भिभौरी में हो रही विद्युत कटौती तथा अनाप-शनाप बिजली बिल की शिकायतें नहीं दिख रही हैं। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने विद्युत मंडल तथा शासन प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि अगर व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, इससे भी बड़ा प्रदर्शन और कार्यवाही करेगी, जिसके लिए विभाग और प्रशासन जिम्मेवार होगा। इस दौरान ललित विश्वकर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, आशीष दीपक परगनिहा, शुभम वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, चंद्रविजय धीवर, सुमित राजपूत, चंद्रशेखर परगनिहा, नेतराम निषाद, राजेश दुबे, भारत भूषण साहू, टिकेंद्र परगनिहा, अर्पित परगनिहा, मन्नू निषाद, अलख राम पाटिल, रामस्वरूप नायक, राम खिलावन परगनिहा, दिगंबर परगनिहा, शिवा चंद्रवंशी, राजेंद्र वर्मा, विक्की साहू पार्षद, नरेंद्र धीवर पार्षद, बुद्धदेव नेवल पार्षद, मोहित साहू पार्षद, प्रकाश यादव पार्षद, कृष्णा चतुर्वेदी, लोकनाथ यादव, सच्चिदानंद वर्मा, राधे ध्रुव, गुरभेज सिंह पामा, सूर्यकांत परगनिहा, चंद्रप्रकाश परगनिहा, मौजी राम साहू, जितेंद्र जोशी, जयंत जांगड़े, प्रवीण शर्मा, राकेश सोनी, किशोर दुबे, गगन परगनिहा, खेलन यादव, प्रभात साहू, ओम सिन्हा, प्रवीण गोस्वामी, पुनीत यादव, संजू परगनिहा, चंद्रभान बारले, रिवा दाऊ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ