03 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 सितम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से यातायात सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 20 सितम्बर 2025 को थाना बेमेतरा 06 चालान में 06 वाहन चालको, चौकी कंडरका 05 चालान में 05 वाहन चालको यातायात बेमेतरा 24 चालान में 24 वाहन चालको, कुल 35 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 35 प्रकरण में 14800 रूपये समन शुल्क लिया गया।
इसी क्रम 20 सितम्बर 2025 को थाना चंदनू एवं चौकी देवकर में आम जगह पर शराब सेवन करने का 03 प्रकरण में 03 आरोपीयो ओमकार गायकवाड उम्र 25 वर्ष निवासी कोदवा, सुनील पाल उम्र 32 वर्ष निवासी झिरिया थाना चंदनू, अविनाश साहू उम्र 26 वर्ष निवासी झाल जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई है।
बेमेतरा पुलिस की अपील - बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही हैं।
0 टिप्पणियाँ