प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 सितंबर 2025 - दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनू विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में संचालित शासकीय डेयरी पॉलीटेक्निक चोरभट्टी बेमेतरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश प्रक्रिया 17 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है। प्रवेश की अंतिम तिथि 5 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर की गई है।
डेयरी पॉलीटेक्निक के द्विवर्षीय डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में कुल 30 सीटें उपलब्ध है। जिसमें प्रवेश हेतु न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता गणित विषय समूह में कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण है। विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अन्यार्थियों की न्यूनतम उम्र 17 वर्ष है व उच्चतर आयु सीमा का बंधन नहीं है। कौशल विकास से संबंधित इस डिप्लोमा पाठ्यक्रम में जीवविज्ञान विषय समूह से 12 वीं उत्तीर्ण छात्र भी प्रवेश ले सकते है। पाठ्यक्रम के दौरान छात्रों को दुग्ध का प्रसंस्करण, दूध से बनने वाली मिठाइयों/दुग्ध उत्पाद निर्माण प्रक्रिया, दुग्ध उत्पादों का पैकेजिंग, भंडार एवं विपणन इत्यादि पहलुओं पर तकनीकी ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस कोर्स में उत्तीर्ण विद्यार्थी वर्तमान में निजी संस्थानों में कार्यरत है एवं उक्त कोर्स को करने के पश्चात् दूध एवं दुग्ध उत्पाद निर्माण से स्वरोजगार प्रारंभ कर सकतें है
संपर्क - प्रवेश प्रक्रिया हेतु चोरभट्टी स्थित डेयरी पॉलीटेक्निक या विस्तृत जानकारी हेतु मोबाइल नं 8964844803, 9340291259, 7000231858, 7000240762, 9098360150 पर संपर्क किया जा सकता है।