विगत चार दिवस में कोटपा एक्ट में 546 दुकान संचालको के विरूद्ध कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 सितम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से, यातायात सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही लगातार की जा रही है।
जिसमें विगत चार दिवस में थाना बेमेतरा 11 चालान में 11 वाहन चालक, थाना खम्हरिया 04 चालान में 04 वाहन चालक, थाना परपोडी 18 चालान में 18 वाहन चालक, चौकी देवकर 40 चालान में 40 वाहन चालक, चौकी खण्डसरा 06 चालान में 06 वाहन चालक, चौकी कंडरका 05 चालान में 05 वाहन चालक, चौकी देवरबीजा 07 चालान में 07 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 76 चालान में 76 वाहन चालक, कुल 167 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें 46 प्रकरण न्यायालय पेश किया गया एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 121 प्रकरण में 21600 रूपये समन शुल्क लिया गया।
इसी क्रम में विगत चार दिवस में थाना बेमेतरा, नवागढ, बेरला, साजा, खम्हरिया, परपोडी एवं चौकी देवकर, संबलपुर, देवरबीजा स्टाफ द्वारा आम जगह में धुम्रपान करने एवं गुटका, पाउच, बीडी सिगरेट बिक्री करने पर दुकान संचलको के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत में थाना बेमेतरा में 150 प्रकरण में 150 व्यक्ति, थाना नवागढ में 100 प्रकरण में 100 व्यक्ति, थाना बेरला में 50 प्रकरण में 50 व्यक्ति, थाना साजा में 87 प्रकरण में 87 व्यक्ति, थाना खम्हरिया में 93 प्रकरण में 93 व्यक्ति, थाना परपोडी में 26 प्रकरण में 26 व्यक्ति एवं चौकी देवकर 20 प्रकरण में 20 व्यक्ति, चौकी संबलपुर में 10 प्रकरण में 10 व्यक्ति, चौकी देवरबीजा में 10 प्रकरण में 10 व्यक्ति, कुल 546 प्रकरण में कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।
बेमेतरा पुलिस की अपील - बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।