थाना बेरला पुलिस टीम ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे भविष्य में अच्छे नागरिक बनने की दी प्रेरणा
बच्चों को साइबर फ्राड, फर्जी काल, ठगी, नशा मुक्ति के खिलाफ, यातायात नियमो व अन्य अपराधों के संबंध में किया जागरूक
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 सितंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज 15 सितम्बर 2025 को श्री स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कुल बेरला बांसा के बच्चों को थाना बेरला का भ्रमण कराने के साथ ही थाना कार्यो के संबंध में जानकारी दी गई।। भ्रमण के दौरान थाना स्टाफ के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां स्कुली बच्चों को प्रदान कर उनमें सृजनात्मक कौशल का विकास किया। इस दौरान सभी स्टाफ ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे भविष्य में अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी। सभी ने बच्चों को महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी गई। थाना स्टाफ ने बच्चों को यातायात सड़क संकेत तथा बिना लायसेंस वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी ना बैठने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहन कर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग ना करने, यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने के संबंध में बच्चों को जगरूक किया गया। साथ ही बच्चों को फर्जी काल, ठगी, नशा मुक्ति के खिलाफ व अन्य अपराधों के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई।
इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी बेरला निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, प्रधान आरक्षक दीनानाथ यादव, नोहर यादव, आरक्षक टेकेन्द्र यादव, प्रमोद बंजारे, श्री स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कुल बेरला बांसा के शिक्षकगण एवं अन्य थाना बेरला स्टाफ उपस्थित रहे।