भाजपा सरकार ने मचाई है लुट - पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा

भाजपा सरकार ने मचाई है लुट - पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बिजली उपभोक्ताओं को हाफ बिजली बिल सीमा घटाकर सिर्फ 100 यूनिट किए जाने को भाजपा सरकार की आम जनता की जेब में डाला गया डाका करार दिया है। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि अभी चंद दिनों पहले ही भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं के जेब में डाका डालकर बिजली यूनिट दरों को बढ़ाया था और चंद दिनों में ऐसी कौन सी आपदा आ गई जो बिजली उपभोक्ताओं को कांग्रेस सरकार के समय प्रारंभ की गई हाफ बिजली बिल योजना की सीमा घटाकर सिर्फ 100 यूनिट तक के ही उपभोक्ताओं को हाफ बिजली बिल छुठ स्कीम का लाभ दिए जाने की बात की जा रही है। वास्तव में यह सब अदानी ग्रुप को फायदा पहुंचाने के नियत से किया जा रहा है। भाजपा सरकार जो लोगों के घरों में सोलर पैनल लगवाने की बात कर रही है, वह सोलर पैनल अदानी ग्रुप के द्वारा ही बनाया जाता है और भाजपा सरकार अपने आका अदानी ग्रुप को फायदा पहुंचाने के लिए उसके द्वारा तैयार किए गए सोलर पैनल की बिक्री बढ़ाने के लिए आम जनता को बैंक से उधार दिलवाकर सोलर पैनल अपने घरों में लगवाने की स्कीम लाई है और इस लूट को भी मुक्त बिजली का नाम दिया जा रहा है, जबकि इस बिजली के लिए उपभोक्ता को अपनी जेब से लाख रुपए से कम खर्च नहीं करना पड़ेगा। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस सोलर पैनल का विरोध करती है, किंतु सिर्फ लोगों को मजबूर करके सोलर पैनल लगाने के लिए विवश करने का जो कार्य बीजेपी के द्वारा किया जा रहा है, उसका हम पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं। उपभोक्ता को स्वतंत्र विकल्प होना चाहिए कि वह अपनी इच्छा से सोलर पैनल लगवाएं और सरकार को सोलर पैनल लगवाने का खर्च स्वयं वहन करना चाहिए। आखिर आम उपभोक्ता जो अपने घर को बड़े मुश्किल से चला पा रहा है, वह पहले से ही कर्ज में दबा हुआ है, ऐसे में शासन द्वारा अघोषित तरीके से उसे पर यह दबाव बनाया जा रहा है कि उपभोक्ता सोलर पैनल लगवाएं और यह सोलर पैनल या तो वह अपने जमा किए हुए पैसों को देकर लगवाएं या बैंक से कर्ज लेकर लगवाएं। जबकि होना यह चाहिए कि अगर भाजपा की नियत साफ है तो लोगों को मुक्त में सोलर पैनल लगाने के विकल्प दिए जाने चाहिए, ना कि उनके नाम से बैंकों में कर्ज लेकर सोलर पैनल लगाने की योजना चलाई जानी चाहिए। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की जनता अपनी आंखों से देख रही है कि किस तरीकों से भाजपा के द्वारा लोगों के घरों में डकैती की जा रही है। आज आम जनता अपने को असहाय महसूस कर रही है। ना तो भाजपा लोगों को शिक्षा दे पा रही है, ना स्वास्थ्य की जिम्मेदारी उठा पा रही है और अब लोगों को बहाल करने के लिए लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने की जो साजिश कर रही है, उससे जनता बुरी तरीके से परेशान हो चुकी है। 
          पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा 7 अगस्त गुरुवार दोपहर 12:30 बजे रोड स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना 400 यूनिट को समाप्त करने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें उन्होंने आम जनता से तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में एकत्र होने की अपील की है। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा है कि यह अधिकार की लड़ाई है, जिसमें सभी की भागीदारी अनिवार्य है।