रक्षाबंधन पर्व का भव्य आयोजन गुरुवार को चंडी मंदिर नेवनारा में

रक्षाबंधन पर्व का भव्य आयोजन गुरुवार को चंडी मंदिर नेवनारा में 

योगेश तिवारी को हजारों बहनों द्वारा बाँधी जाएगी राखी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम गुरुवार 7 अगस्त को चंडी मंदिर नेवनारा में आयोजित किया गया है।
     भाजपा किसान नेता एवं जनसेवक योगेश तिवारी ने बताया कि यह आयोजन निरंतर पिछले 12 वर्षों से हो रहा है, जहाँ बेमेतरा विधानसभा की आठ से दस हजार बहनें उन्हें राखी बाँधती हैं और दीर्घायु, सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं।
       कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक रखा गया है, जिसमें सभी बहनों के लिए स्वादिष्ट भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई है। योगेश तिवारी ने समस्त बहनों से इस आयोजन में सादर उपस्थित होने का आग्रह करते हुए कहा हर वर्ष रक्षाबंधन के इस पवित्र बंधन में जो स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास मुझे प्राप्त होता है, वही मेरा सबसे बड़ा संबल है। आप सभी बहनों की ममता और आशीर्वाद ही मुझे समाज सेवा के पथ पर अडिग और प्रेरित रखते हैं। आप सभी पधारें, मुझे भाई बनने का पुनः सौभाग्य दें। इस अवसर पर प्रसिद्धि रामयण मंडलीयों के द्वारा मानस गान का संगीत आयोजन किया गया है।