आरोपी चोर से चोरी गये जेवरात, नगदी रकम, मोबाईल, मोटर सायकल जप्त कर बरामद
थाना नांदघाट पुलिस टीम की कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 अगस्त 2025 - बेमेतरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम ने एक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
04 अगस्त 2025 को प्रार्थिया कलिन्द्री साहू पति स्व. गौकरण साहू उम्र 60 वर्ष निवासी मेहना थाना नांदघाट जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 03-04/08/25 के दरिमियानी रात में कोई अज्ञात चोर मेरे घर का दरवाजा का कब्जा को तोडकर घर अंदर घुसकर पेटी के अंदर रखे 02 लाख 15 हजार रूपये नगदी, पेटी के अदंर एक बैग था जिसमें चांदी का 2 कडा (एठी), 8 नग चुडी (पटा), चांदी का 2 नग चैन, 2 जोडी चांदी का पायल, 1 चांदी का चाबी रिंग, 1 नग चांदी का बच्चे का करधन, 2 जोडी कान की खुंटी, 1 नग सोने का फुल्ली, 2 नग सोने का लाकेट एवं अन्य चांदी के चुडी, किमती करीबन 50000 रू. था जुमला कीमती करीबन 02 लाख 65 हजार रुपये को चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर थाना नांदघाट में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नांदघाट उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव व थाना स्टाफ को अज्ञात आरोपी की पता तलास हेतु त्वरित टीम गठित कर माल, मुल्जिम पता साजी में लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते मुखबीर सूचना पर आरोपी राकेश साहू ऊर्फ लल्लू उम्र 32 वर्ष निवासी मेहना थाना नांदघाट को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पुछताछ की गई। पुछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 19500 रूपये, मोबाईल स्क्रीन टच कीमती 33000 रूपये, यामहा बाईक मोसायकल कीमती 150000 रूपये एवं दो नग सोने का लाकेट, दो जोडी चांदी का पायल, एक नग चांदी का चाबी रिंग, एक नग चांदी का चैन, तीन नग चांदी का अंगुठी, 15 नग चांदी का बिछिया, दो नग चांदी की चुडी, 05 नग सोने की फुल्ली, एक नग चांदी का टुटा पायल कुल कीमती 41400 रूपये, कुल जुमला कीमती 243900 रूपये (2 लाख 43 हजार 9 सौ) को जप्त कर बरामद किया गया।
आरोपी राकेश साहू ऊर्फ लल्लू पिता डेरहा साहू उम्र 32 वर्ष निवासी मेहना थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को 05 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नांदघाट उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, सउनि यागेश्वर देशमुख, आरक्षक बालमुकुंद सिंह, नरेन्द्र बंजारे एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।