एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर 1.536 किग्रा गांजा के साथ आरोपी रोहित पटेल व सहयोगी राजेश वर्मा गिरफ्तार

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर 1.536 किग्रा गांजा के साथ आरोपी रोहित पटेल व सहयोगी राजेश वर्मा गिरफ्तार

सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली टीम की संयुक्त कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 05 अगस्त 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
       इसी क्रम में 04 अगस्त 2025 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ को मुखबीर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति वार्ड नं. 09 कोबिया बेमेतरा में अपने घर परछी सामने अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ बिक्री करने हेतु रखा है की सूचना पर थाना बेमेतरा एवं सायबर सेल स्टाफ द्वारा सूचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया। 
    आरोपी रोहित पटेल पिता स्व. शंकर पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नं. 09 कोबिया बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 01 किलो 536 ग्राम, किमती 18500 रूपये एवं गांजा बिक्री व चेस-परचेस का रकम 600 रूपया, कुल जुमला किमती 19100 रूपये को जप्त किया गया हैं। प्रकरण में आरोपी रोहित पटेल से पुछताछ करने पर पता चला कि राजेश वर्मा निवासी वार्ड नं. 06 मोहभट्ठा के द्वारा मादक पदार्थ गांजा को लाकर देना। जिस पर प्रकरण में सहयोगी आरोपी राजेश वर्मा पिता स्व. शत्रुहन वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 मोहभट्ठा थाना व जिला बेमेतरा को भी पकडा गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया। 
          उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि दीनानाथ सिन्हा, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, जय किशन साहू, रेखन साहू, कमलेश साहू, संतोष धीवर, देवेन्द्र साहू, रवि साहू, चुरावन पाल एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
         इस कार्यवाही से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।