सीएमएचओ डॉ रोहलेडर ने किया चंदनू, संबलपुर, नांदघाट स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

सीएमएचओ डॉ रोहलेडर ने किया चंदनू, संबलपुर, नांदघाट स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण 

निरीक्षण में आवश्यक सुधार के दिए निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 2 अगस्त 2025 - सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने शनिवार को नवागढ़ विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनू, संबलपुर, नांदघाट का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमएचओ ने डाक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने प्रतिदिन ओपीडी की पंजीयन, लेब, दवाई वितरण और संस्थागत प्रसव की जानकारी ली।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्थिति में रात में मरीज आते हैं तो उनको तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए व आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। 
सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने केंद्र की नियमित साफ सफाई, शौचालय की सफाई नल, बेसिन को ठीक करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने कहा कि बरसात का मौसम है सर्पदंश की शिकायत आने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्रों में ईलाज सुनिश्चित करने की सलाह भी दी है। साथ में ग्रामवासियों को बरसात में पलंग पर ही सोने और मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित करने कहा है। निरीक्षण में उनके साथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल राज और जिला कार्यालय से जिला स्टोर इंचार्ज फार्मासिस्ट मोहित कुमार, एसएसए राजकमल ताम्रकार भी उपस्थित थे। वहीं इस औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, आरएमए, नर्सिंग स्टॉफ के साथ समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।