जिले के 12 वरिष्ठ मानस पथिक दण्डी स्वामी ज्योतिर्मयानंद के हाथों हुए 'मानस पुंज कला' रत्न से सम्मानित

जिले के 12 वरिष्ठ मानस पथिक दण्डी स्वामी ज्योतिर्मयानंद के हाथों हुए 'मानस पुंज कला' रत्न से सम्मानित 

गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव पर सपाद लक्षेश्वरधाम सलधा में हुआ भव्य आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - मां भद्रकाली जिला मानस संघ के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध संत परमहंस श्री दण्डी स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज के पावन सान्निध्य में गोस्वामी तुलसीदास का जन्मोत्सव 31 जुलाई को सपाद लक्षेश्वरधाम सलधा में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
         इस अवसर पर जिले के 12 उत्कृष्ट सेवा देने वाले मानस पथिकों को ‘मानस पुंज अलंकरण’ से अलंकृत किया गया, जिनके निरंतर समर्पण और भक्ति भावपूर्ण सेवा को संघ द्वारा विशेष मान्यता दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘तुलसी पूजन’ से हुआ जिसमें श्री दण्डी स्वामी महाराज, अतिथिगण एवं संघ के पदाधिकारियों ने गोस्वामी तुलसीदास के श्रीचित्र का विशेष पूजन-अर्चन कर आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया। संघ जिलाध्यक्ष देवलाल सिन्हा, उपाध्यक्ष माखन साहू, सचिव छगनलाल साहू, सह-सचिव नरेंद्र जायसवाल, तहसील अध्यक्षगण उत्तम साहू बेरला, बिहारीलाल यादव बेमेतरा, महेश कुमार साहू नवागढ़, श्रवण साहू साजा, अनिल सिंघानिया, पुरुषोत्तम पटेल, अभ्भन सेन कार्यक्रम प्रभारी उत्तम साहू, राजेश वैष्णव, महेंद्र चौहान, डॉ. ओंकार चंद्राकर, विष्णु साहू, लखन वर्मा, कल्याणी सेन, भीखम देवांगन, घनश्याम सिंह ठाकुर, ओम यदु, सुश्री बेबी साहू, डा ओंकार चंद्राकर, अलख पाटिल, श्रीमति सविता साहू, लता निषाद, चेतन साहू, डॉ.ललित साहू, ईश्वर चंद्राकर, गुहाराम साहू, डा शंभू लाल साहू, सनत साहू, खेलन सिंह राजपूत, राजेंद्र मानिकपुरी, बिहारी लाल यदु, अर्जुन साहू, डा ईश्वर सिन्हा, मनोज साहू, चेतन साहू, धनेश वर्मा, राजेश सिंहा, ईश्वर शरण साहू, अनूप साहू, धनेश साहू, चुरावन साहू, शिव साहू, माधो राम साहू, संतोष साहू, लोकेंद्र सेन, उमाशंकर साहू, खम्भन गंधर्व सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

‘मानस पुंज अलंकरण’ से इनका हुआ सम्मान - तेखन सिंह वर्मा (साहित्यकार) लोलेसरा, बेमेतरा, टीकाराम साहू (संगीत साधक) पिपरभट्ठा, बेमेतरा, दिलीप टिकरिहा (कवि) बेमेतरा, राजकुमार ताम्रकार (संगीत साधक) बेरला, मोहन दास वैष्णव (व्याख्याकार) खर्रा बेरला, गनपत सिंह ठाकुर (संगीत साधक) अंधियारखोर नवागढ़, बंशी सिंह ठाकुर (व्याख्याकार, कवि) ढनढनी नवागढ़, चन्द्रभान ध्रुव  (संगीत साधक) गोपालभैना नवागढ़, रामकुमार यदु (संगीत साधक) बेरा साजा, राजेन्द्र सिंह राजपुत (संगीत साधक) बरगा साजा, अनिल सिंघानिया (संगीत साधक)  थानखम्हरिया साजा, हरिश्चंद्र वर्मा (व्याख्याकार) भिम्भौरी बेरला, साथ ही दण्डी स्वामी श्री मज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज के द्वारा माँ भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा के तहसील एवं जिला के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। 

मानस मंडलियों की भक्तिमय प्रस्तुति - तुलसी पूजन उपरांत विभिन्न मानस मंडलियों स्थानीय सलधा मंडली, फूलवारी मानस मंडली तिलईपार, माँ शारदा मानस मंडली शंकर नगर नवागढ़, मां दुर्गा मानस मंडली कोसपातर ने भावविभोर कर देने वाली सुंदर कांड व श्रीराम कथा की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

स्वामी का पद्मपुराण पर दिव्य प्रवचन - दण्डी स्वामी महाराज ने पद्मपुराण के माध्यम से जीवन में रामचरितमानस और संत तुलसीदास जी की शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। 

मुख्य अतिथि विधायक ईश्वर साहू ने किया भजन प्रस्तुति - मुख्य अतिथि साजा विधायक ईश्वर साहू ने गुरु भजन प्रस्तुत करते हुए श्रद्धालुओं को संबोधित किया एवं कहा
तुलसीदास के जीवन दर्शन से ही हमें सेवा, श्रद्धा और सदाचार की प्रेरणा मिलती है। ऐसे पावन दिवस पर सहभागी होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”