आवश्यक है मंडल कांग्रेस कमेटी में समर्पित एवं सक्रिय लोगो को ही मिले मौका - पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा

आवश्यक है मंडल कांग्रेस कमेटी में समर्पित एवं सक्रिय लोगो को ही मिले मौका - पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा 

मंडल कांग्रेस कमेटी में सक्रिय तथा जमीनी कार्यकर्ता जो कांग्रेस की रीति नीति को आत्मसात करते हैं को मौका मिले - प्रभारी अवनीश राघव 

बेरला में मंडल कांग्रेस कमेटी गठन को लेकर कांग्रेस की बैठक
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बेरला में मंडल कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर बैठक हुई। जिसमें प्रभारी एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवनीश राघव तथा जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा भी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी अवनीश राघव ने कहा कि मंडल कांग्रेस कमेटी सीधे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेताओं से जुड़ी रहेगी तथा समय-समय पर शीर्ष नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त करते रहेगी। मंडल कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा तथा ऐसे जमीनी कार्यकर्ता जो कांग्रेस की रीति नीति को आत्मसात करते हैं, उन्हें मंडल कांग्रेस कमेटी में प्राथमिकता से स्थान दिया जाएगा। पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि मंडल कांग्रेस कमेटी का गठन कांग्रेस के सक्रिय सदस्यों की एक नई कमेटी है, जो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में काम करेगी तथा जमीन पर कांग्रेस के लिए वातावरण तैयार करेगी। मंडल कांग्रेस कमेटी में पार्टी के जुझारू तथा समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाएगा एवं उनके द्वारा लगातार जनसंपर्क एवं आम जनता के बीच से उठने वाली आवाज को कांग्रेस अपनी आवाज बनाएगी। इसलिए आवश्यक है मंडल कांग्रेस कमेटी में समर्पित एवं सक्रिय लोगो को ही मौका मिले। कांग्रेस पार्टी अपने प्रारंभ से आज तक जनता की आवाज बनकर जनता के बीच उपस्थिति रही है और आगे भी रहेगी। सरकारें आती रहेगी, जाती रहेंगी, लेकिन कांग्रेस का सच्चा सिपाही जिसका उद्देश्य ही जनहित एवं देश हित में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का रहा है और वह हम देते रहेंगे। इस अवसर पर अवनीश राघव बेरला ब्लॉक प्रभारी, श्रीमती कविता साहू अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, नेहा सुराणा, योगिता साहू, आरती पटेल, रवि परगनिया, बिहारी कौर भारत, टीआर जनार्दन, भरत भूषण साहू, राजेश दुबे, सुनील जैन, राजेश चंदेल, विवेक सिंह राजपूत, डॉक्टर जितेंद्र जीत, मोनल सिन्हा, चंद्रप्रकाश साहू, ओमप्रकाश साहू, संतोष साहू, राधेश्याम वर्मा, नवीन साहू, नवाज़ खान, राधेश्याम, दिनेश साहू, श्रवण कुमार, रमाकांत साहू, धनराज बंजारे, हेमराज साहू, समीर साहू, चेतन बंजारे, चेतन सिंह, योगेंद्र सिंह, जितेंद्र जोशी, विष्णु साहू, रामकुमार साहू, अर्जुन देवांगन, नारायण हरे, वीरेंद्र कुमार, इमरान कुरेशी, प्रदीप परगनिया, अर्पित परगनिया, मनहरण परगनिहा, रूपलाल निषाद, रामखेलावन साहू, सुरेश गौरी, हरिशंकर, नोहर देवांगन, डीधोरण साहू, गन्नू राम उपस्थित रहे।