एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर मोटर व्हीकल एक्ट में 13 वाहन चालको से ली गई 4300 रु समन शुल्क
माईनर एक्ट में 03 एवं आबकारी एक्ट में 04 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 अगस्त 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से यातायात सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही लगातार की जा रही है।
जिसके तहत 01 अगस्त 2025 को थाना बेमेतरा 01 चालान में 01 वाहन चालको, यातायात 12 चालान में 12 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 13 प्रकरण में 4300 रूपये समन शुल्क लिया गया।
बेमेतरा पुलिस की अपील - बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 01 अगस्त 2025 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना दाढी में 02 प्रकरण में 03 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 02 प्रकरण में 03 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।
जिसके तहत 01 अगस्त 2025 को थाना परपोडी एवं चौकी देवकर में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने का 04 प्रकरण में 04 आरोपी टिक्कु यादव उम्र 35 वर्ष, जितेन्द्र देवांगन उम्र 50 वर्ष निवासी परपोडी, नरेश देशलहरे उम्र 45 वर्ष निवासी खपरी, दुर्गेश साहू उम्र 20 वर्ष निवासी खिसोरा चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई है।