तहसीलदार साजा का कार्यालय सावन की बारिश में हुआ तरबतर

तहसीलदार साजा का कार्यालय 
सावन की बारिश में हुआ तरबतर 

छत से टपक रहा पानी, फाइल, उपकरण, सामग्री आदि भीगी

इस संयुक्त भवन का कुछ वर्ष पूर्व करोड़ों रुपए में हुआ हैं संधारण/मरम्मत/मोडीफाई 

प्रति वर्ष मेंटेनेंस कार्य के बाद भी यह हाल का आरोप 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - तहसीलदार साजा का कार्यालय सावन की बारिश में तरबतर हो गया हैं। जिससे उनके पूरे ऑफिस व कार्यालय कक्ष में छत से पानी टपक रहा हैं। इस कारण पूरा कक्ष पानीमय हो गया हैं जिसके कारण बैठना तो दूर फाइल व सामान सुरक्षित रखने की जगह नहीं हैं। जिससे कार्यालय में जगह-जगह पानी भरा है। जिसे कर्मचारियों द्वारा साफ कराया जा रहा था। छत से हो रही सीपेज से कक्ष की दीवारों में सीलन भी हो गई हैं, जिससे बड़े खतरे का अंदेशा बना है, क्योंकि कक्ष के बिजली की वायरिंग दीवारों में अंडरग्राउंड है, जिससे करंट का भी खतरा बना है। 
ज्ञात हो कि साजा में तहसीलदार का कार्यालय एसडीएम कार्यालय की बिल्डिंग में एक साथ हैं। यह बिल्डिंग लगभग 45-50 साल पुराना हैं। जिसका कुछ वर्षों पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से मरम्मत एवं संधारण कार्य किया गया हैं, साथ ही हर साल विभाग मेंटेनेंस कार्य भी करता है। अब वह कार्य कितना व क्या होता हैं यह तो वे ही जाने। शासकीय कार्यालयों में मेंटेनेंस के नाम पर हर साल बड़ी रकम खर्च होती है। इसके बाद भी ऐसी स्थिति चिंता का विषय है। साथ ही यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना में ना बदल जाए। तहसीलदार यूके मानकर ने बताया कि लगातार बारिश से सीलन बढ़ गई है। पीडब्ल्यूडी को जानकारी दी गई। इस साल मेंटेनेंस भी हुआ था, फिर भी सीलन नहीं रुकी। पीडब्ल्यूडी को दो-तीन बार सूचना दी जा चुकी है। इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिस कारण परेशानी बढ़ गई है।