साजा नगर के विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ का दिया मांग पत्र
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - नगर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर नगर पंचायत साजा उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा शौर्यजीत सिंह ने डिप्टी सीएम अरुण साव से साजा सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात नवा रायपुर स्थित डिप्टी सीएम अरुण साव के निवास में हूई। इस अवसर पर नगर पंचायत साजा के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुलाकात में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा साजा नगर क्षेत्र के 6 करोड़ रुपये के विकास कार्यों हेतु दिए गए पत्र और अनुशंसा के संदर्भ में भी चर्चा हुई। प्रेरणा सिंह ने साजा नगर पंचायत में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, अधोसंरचना और सार्वजनिक हित के कार्यों की जानकारी देते हुए शीघ्र स्वीकृति की मांग की। जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव ने पूरे मनोयोग से चर्चा सुनी और साजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।