बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विश्व जनसंख्या दिवस पर रैली व कार्यशाला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विश्व जनसंख्या दिवस पर रैली व कार्यशाला 

बाल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण व सामाजिक जागरूकता पर दिया विशेष संदेश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 11 जुलाई 2025 - जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा द्वारा भारत सरकार की ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खण्डसरा परियोजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डसरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर रणबीर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सीपी शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में बालिका संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें जागरूकता रैली, निबंध प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता एवं कार्यशाला प्रमुख रहीं।
             बच्चों को एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल विवाह की रोकथाम और सखी वन स्टॉप सेंटर 181 जैसी योजनाओं की जानकारी विडियो के माध्यम से दी गई। कार्यशाला के दौरान प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती स्मिता सिंह (पर्यवेक्षक), जिला मिशन समन्वयक राजीव कुमार वर्मा, श्रीमती सेवन्तिका साहू एवं तमन्ना (जेंडर विशेषज्ञ), सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक सुश्री राखी यादव, जिला बाल संरक्षण इकाई से सुश्री प्रभा जांगड़े तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा व शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरणादायी संदेश दिए गए और सामाजिक बदलाव में उनकी भागीदारी पर बल दिया गया।