कोहकाबोड़-खुरुसबोड़ सड़क निर्माण में अधिकारियों के संरक्षण में ठेकेदार की मनमानी

कोहकाबोड़-खुरुसबोड़ सड़क निर्माण में अधिकारियों के संरक्षण में ठेकेदार की मनमानी 

निर्माण कार्य में समय सीमा का कोई ध्यान नहीं, मन मुताबिक किया जा रहा कार्य 
 
घटिया निर्माण पर ग्रामीणों में नाराजगी व आक्रोश, कार्यवाही की मांग 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - जिलें के लोक निर्माण विभाग उपसंभाग साजा अंतर्गत साजा ब्लॉक के ग्राम कोहकाबोड़ से खुरूसबोड़ तक पुल सहित सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। निर्माणधीन मार्ग को लेकर विभिन्न मामला सामने आ रहा है। वैसे तो यह सड़क निर्माण का कार्य लगभग करोड़ो रूपये की लागत का हैं। मगर निर्माण कार्य स्थल पर निर्माण कार्य संबंधी कोई सूचना बोर्ड एवं जानकारी पट्टिका फिलहाल निर्माण क्षेत्र में नही है, जो एक बड़ी भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। जबकि यह कार्य लगभग दो तीन वर्षों से बिना कोई समयसीमा व मापदण्डों के अनुरूप कछुवे की गति/चाल से निर्मित किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी के ठेकेदार की मनमानी से निर्माण क्षेत्र के ग्रामीण परेशान है। वही सबसे गम्भीर बात निर्माण पूर्ण होने के पहले ही सड़को पर सैकड़ो दरारे व सड़क उखड़ने लगी है, जो कि सड़क की गुणवत्ता को स्वतः ही दिखा रहा हैं। एक समय था जब क्षेत्रवासी सड़क निर्माण की बात से काफी खुश थे, किन्तु लेटलतीफी व मनमाने निर्माण की कार्यशैली से अब क्षेत्र के ग्रामीणों में निराशा व आक्रोश नज़र आने लगी है। ग्रामीणों का मांग है कि इन निर्माणाधीन सड़क पर जिला प्रशासन के अफसरों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को स्वयं मुआयना कर वस्तुस्थिति का जायजा ले। साथ ही घटिया एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य पर कार्यवाही की होने बात कह रहे है। फिलहाल इस सड़क निर्माण कार्य के संबंध में विभाग व ठेकेदार से तथ्यात्मक जानकारी नही मिल पाया, जल्द ही पूर्ण जानकारी के साथ पुनः इस सड़क निर्माण कार्य को जल्द ही अवगत कराया जाएगा।