प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा सांसद, विधायक, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए 7 से 9 जुलाई 2025 तक कैलाशपुर (रैमकड़ा) कैंपस जिला सरगुजा में एक विशेष त्रिदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी भी शामिल होने जा रही हैं।
प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य भाजपा के जन प्रतिनिधियों को संगठन, सुशासन, लोक सेवा और विकास कार्यों की नवीन दिशा एवं रणनीतियों से अवगत कराना है। शिविर में नीति-निर्धारण, योजना क्रियान्वयन और जनसंवाद जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार पार्टी द्वारा प्रशिक्षण शिविर सभी की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षण के अंतिम दिन भोज और विशेष समापन समारोह भी आयोजित किये जाएंगे।
9 जुलाइ से शुरु होने वाली इस प्रशिक्षण शिविर के लिए सभी लोगों को 8 जुलाई की रात में ही प्रशिक्षण स्थल पर रात्रि विश्राम करने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी प्रतिनिधियों को अपना ई-रिक्विजीशन फॉर्म साथ लाकर प्रस्तुत करना होगा।
यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी संगठन की मजबूती के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की बेहतर समझ और पंचायत स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी की सक्रिय भागीदारी से बेमेतरा जिले में विकास और जनसंपर्क की दिशा में सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा का संचार होगा।