श्री राधे कृष्ण गौ सेवा जन कल्याण सेवा समिति मवेशियों व पशुओं की देखरेख के लिए निःशुल्क एवं निस्वार्थ कार्य

श्री राधे कृष्ण गौ सेवा जन कल्याण सेवा समिति मवेशियों व पशुओं की देखरेख के लिए निःशुल्क एवं निस्वार्थ कार्य 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा जिले के श्री राधे कृष्ण गौ सेवा जन कल्याण सेवा समिति द्वारा मवेशियों व पशुओं की देखरेख के लिए बेहतर काम कर रही है। इस समिति ने बीते 9 साल के भीतर दुर्घटना में घायल 30 हजार से ज्यादा गौवंश की जान बचाई है। ये संस्था 2016 से लेकर अब तक निःशुल्क सेवा दे रही है। इनके द्वारा गौवंश की सुरक्षा पर विशेष कार्य किया जाता है। खासबात यह है कि ये बिना सरकारी मदद से अपना पूरा काम स्वयं की राशि से और कुछ दानदाताओं की मदद से किया जाता हैं। इनको इस कार्य के लिए किसी विशेष सरकारी फंड से पैसा नहीं मिलता है। 
इस समिति के धीरज साहू, हरीश चौहान ने बताया कि हमारी समिति है बेजुबान बेसहाराओं की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। दुर्घटना में घायल गौवंश की सेवा, वन्यजीव प्राणी बंदरों की सेवा, पक्षियों की सेवा सुरक्षा, जलीय जंतु कछुआ, तोता ऐसे अनेक बेजुबान पशु-पक्षियों की देखरेख किया जाता है और रोड के किनारे तड़प रहे अन्य गोवंश एवं अन्य जीव जंतु का रेस्क्यू किया जाता है, रेस्क्यू करके एक विशेष क्षेत्र में रखा जाता है। इन सेवाओं के लिए सरकार से कोई मदद नहीं मिलती, स्वयं की राशि से उपचार करते हैं। इसके अलावा जिन गौ वंश की जान नहीं बचा पाए, उनका विधिवत अंतिम संस्कार समिति द्वारा किया जाता है। गौमाता के उत्थान के लिए युवाओं को प्रोत्साहित भी करते है। विभिन्न क्षेत्रों में गाय प्रजनन व संरक्षण कार्यक्रम भी समिति द्वारा चलाया जाता है। इसके अलावा क्षेत्र में गौ तस्करी के मामले आने पर समिति द्वारा कार्रवाई भी कराया जाता है।  
          रेस्क्यू करके लाए हुए गोवंश एवं अन्य जीव जंतुओ की संख्या इतनी अधिक हो जाती है कि उसे रखने तक की जगह नहीं होती है, इन सभी समस्याओं को देखते हुए गौ सेवकों ने प्रत्येक जिला में सर्व सुविधा युक्त चारा पानी सहित एक्सीडेंटल अस्पताल की मांग कर रहे हैं। गोवंश की संख्या इतनी अधिक हो जाती है कि उनके उपचार के लिए भी उचित दवाई इंजेक्शन की व्यवस्था करने में भी काफी कठिनाई होती है। उपचार हेतु दवाई की सहयोग के लिए आप श्री राधे कृष्णा गौ सेवा जन कल्याण सेवा समिति से संपर्क कर सकते है। 

बेजुबान की सेवा में लगे रहती है इनकी टीम - हरीश चौहान ने बताया कि उनके टीम करीब 20 सदस्य ऐसे है, जो हमेशा सक्रिय है। किसी भी स्थिति में उन्हे फोन करने पर तत्काल मौके पर आ जाते है। ये ऐसे युवा है, जो अपने घर परिवार को त्यागकर निरंतर बेजुबान मवेशियों की सेवा में लगे रहते है। श्री राधे कृष्ण गौ सेवा जान कल्याण सेवा समिति केवल बेमेतरा ही नहीं अन्य जिलों में भी सेवा दे रहे हैं। उनकी टीम में रोमन पांडे, ध्वज शर्मा, अतुल वर्मा, ओमप्रकाश पाल, ओमप्रकाश कश्यप, मनोज मानिकपुरी, बॉबी पाटकर, शुभम सोनी, आदित्य साहू, संतोष यादव, ओमपाल, लोकेश सोनवानी समेत अन्य लोग भी शामिल है। 

बलि प्रथा पर लगवाया रोक - समिति के हरीश चौहान ने बताया कि बेमेतरा जिले के ग्राम संडी में सिद्धि माता मंदिर है, जहां नवरात्रि से पहले प्रतिदिन 400-500 बकरे की बलि चढ़ती है। इसका विरोध किया गया। वहां पर श्री राधे कृष्ण गौ सेवा जन कल्याण सेवा समिति के साथ साथ सर्वसमाज जन समर्थन के साथ सलधा आश्रम के दंडी स्वामी श्री ज्योतिर्मयानंद शंकराचार्य के विशेष उपस्थिति में निरंतर चक्काजाम कर बलि प्रथा पर रोक लगाने का काम किया गया है। इसके अलावा हाल ही में कुछ आरोपी द्वारा प्रवासी पक्षियों को एयर गन से मारने व इसी एयरगन से बंदरों की हत्या मामले में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।