जैन श्री संघ देवकर का हुआ नया गठन, सुरेश बोरा अध्यक्ष, राकेश बोरा सचिव हुए निर्वाचित

जैन श्री संघ देवकर का हुआ नया गठन, सुरेश बोरा अध्यक्ष, राकेश बोरा सचिव हुए निर्वाचित 
प्रमोद गुप्ताबेमेतरा/साजा - देवकर नगर देवकर जैन श्री संघ की बैठक 13 जुलाई रात 8.30 बजे जैन भवन गांधी चौक में रखा गया था। जिसमें मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर चर्चा हेतु बैठक रखी गई थी 
1 जैन श्री संघ का नया पदाधिकारियों का गठन 
2 जैन श्री संघ का सलाना आय व्यय का हिसाब पेश करना 
3 चातुर्मास का हिसाब आय व्यय कितना हुआ 
           
         आयोजित बैठक में जैन श्री संघ के शत-प्रतिशत पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। जिसमें सर्व सम्मति से सुरेश बोरा को नवनिर्वाचित अध्यक्ष चुना गया एवं राकेश बोरा को संध का सचिव चुना गया। उपाध्यक्ष मनोज रीढ़ एवं कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाशचन्द बोरा को सर्व सम्मति से बनाया गया।
       जैन श्री संघ के संरक्षक के रूप में बाबूलाल बरेड, बाबूलाल सिधवीं, युगल बोरा, खेतमल गोलछा को चुना गया। जैन श्री संघ देवकर के पूर्व अध्यक्ष छगन लाल बोरा, एवं सचिव राजेन्द्र बोरा थे, जिन्होंने पुरी तरह संघ को लेकर अपने कार्यकाल पुरा करते हुए निर्वाहन किया।

प्रस्ताव पारित - बैठक में जैन श्री संघ के द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रत्येक घरों से प्रति माह सौ रुपए जमा और इसके ज्यादा भी अपनी स्वेच्छा से जमा कर सकते है। जैन भवन का हर सप्ताह साफ सफाई, मांगलिक कार्य, जन्मदिन, शादी सालगिरह व अन्य अवसरों पर स्वेच्छा पूर्ण जैन श्री संघ को अनुदान राशि प्रदान करना। 

         इस प्रकार शांती पूर्ण माहौल में सभी प्रस्तावों पर सहमति बनी एवं उपस्थित सभी लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिया।