केशतरा स्कूल में बैगलेस डे (शनिवार) को बाल कैबिनेट का गठन

केशतरा स्कूल में बैगलेस डे (शनिवार) को बाल कैबिनेट का गठन 

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन नमूनार्थ मोबाइल ऐप से किया गया चुनाव 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केशतरा एवं जनभागीदारी हाई स्कूल केशतरा में छात्र छात्राओं के चुनाव मोबाइल ऐप से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन नमूनार्थ द्वारा करवाया गया। जिसमें मतदान करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराते हुए मतदान कराया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढकर भाग लिया, साथ ही बच्चों में इस मतदान को लेकर बहुत उत्साह देखा गया। जनभागीदारी हाई स्कूल के शाला नायक शुभम साहू, उप शाला नायक कु. दीपांजली, क्रीड़ा नायक कु. भूमिका निषाद, सांस्कृतिक सचिव कु. लीलेश्वरी निर्वाचित हुए। 
      शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केशतरा में बाल कैबिनेट में प्रधानमंत्री कु. किरण निषाद कक्षा आठवीं, शिक्षामंत्री कु. सुष्मिता यदु, उप शिक्षा मंत्री कु. उर्मी, वित्त मंत्री कु. अंजना, उप वित्त मंत्री भास्कर निषाद, खेलमंत्री कु. मुनीता, उप खेल मंत्री लवकुश, कानुन एवं सुरक्षा लूणकरण, उप कानून सुरक्षा मंत्री भूपेश, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री कु. राधिका मंत्री उप कु. चंचल, पर्यावरण मंत्री नारायण उपमंत्री कु. डाकेश्वरी, कृषि मंत्री कु. नीता, उप मंत्री हिमांशु को चुना गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक पवन कुमार साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मतदान के महत्व को समझाया प्रत्येक नागरिक को मतदान अनिवार्य करना चाहिए, एक एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण होता है अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए। साथ ही मतदाता जागरूकता के बारे में भी बच्चों को बताया गया। जनभागीदारी हाई स्कूल के प्राचार्य कु. नेमेश्वरी साहू ने निर्वाचित छात्र छात्रों को बधाई देते हुए अपने कर्तव्यों का पालन पूरी जिम्मेदारी पूर्वक करने के लिए कहा। निर्वाचन प्रक्रिया में शाला के शिक्षकों गीतेश कुमार देवांगन, प्रदीप कुमार ठाकुर, ओंकार प्रसाद डडसेना, गणेश्वर ठाकुर, रोशन महिलांगे, गौतम साहू, कु. सीमा चक्रधारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।